फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ranjeet singh

बिजली मंत्री ने दिनभर सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

Mon, 13 Jan 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
ranjeet singh
ranjeet singh - फोटो : Sirsa
हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में दिनभर जिला के नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला के विभिन्न गांवों व शहरों से लोग सुबह से ही अपनी निजी व सार्वजनिक समस्याएं लेकर पहुंचने लगे थे। बिजली मंत्री ने सभी की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद संयम गर्ग के अलावा बिजली, जेल व अक्षय ऊर्जा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सार्वजनिक समस्याओं को लेकर मंत्री से मिली पंचायतें
बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह के स्थानीय लोकनिर्माण विश्राम गृह में जिला के आमजन की समस्याओं को सिलसिला दिनभर चला। इस दौरान लोगों ने अपनी निजी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा, वहीं जिला की कई पंचायतें गांव की सार्वजनिक समस्याओं के समाधान के लिए बिजली मंत्री से मिली। दोपहर तक 35 पंचायतें मंत्री से अपनी समस्याओं व शिकायतों के समाधान बाबत मिल चुकी थी। बिजली मंत्री ने एक-एक कर पंचायतों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को समाधान के लिए आदेश दिए। पंचायतों की समस्याएं सुनने के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायतें गांव के सर्वहित कार्य के लिए काम करें और प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में लोगों को जागरूक करते हुए सहयोग करें। इसी कड़ी में पंचायतेें लोगों को बिजली बिल भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोगों को उपलब्ध मात्रा में बिजली आपूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाइन लोस को 5 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते लगातार बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed