फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ranbir gangwa

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने डेरे में जाकर 45 सदस्यीय कमेटी से की मुलाकात

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ranbir gangwa
हरियाणा विधानसभा स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में जाकर करीब आधे घंटे तक डेरे की 45 सदस्यीय कमेटी से मुलाकात की। गंगवा सिरसा में प्रजापत समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। बता दे कि हरियाणा विधानसभा स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा डेरा सच्चा सौदा के पुराने अनुुयायी हैं। विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार कोई भाजपा विधायक डेरे में आकर पदाधिकारियों से मुलाकात करके गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा रविवार को करीब सवा 6 बजे डेरा सच्चा सौदा में पहुंचे। इसके बाद विधानसभा स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने डेरे में 49 नंबर कमरे में 45 मेंबरी कमेटी अमरजीत सिंह नागोकी, पुरुषोत्तम टोहाना व पुष्पा बहन के साथ मुलाकात की। करीब आधा घंटा मुलाकात के बाद रणबीर सिंह गंगवा करीब 6 बजकर 55 मिनट पर डेरे से रवाना हो गए। हालांकि इस मुलाकात में हनीप्रीत, शोभा इंसा व विपासना इंसा शामिल नहीं थी। बता दे कि रणबीर सिंह गंगवा डेरा के अनुुयायी है और हिसार के नलवा से भाजपा विधायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed