फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rampura Dhillon of Sirsa, husband killed his wife due to family dispute

सिरसा में पत्नी की हत्या: पारिवारिक कलह में पति ने कस्सी से काटी गर्दन, पुलिस को फोन कर आरोपी बोला- आप आ जाओ

Sat, 07 Jun 2025 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:22 PM IST
सार

गांव रामपुरा ढिल्लों निवासी रोहताश मजदूरी करता है। उसकी 20 साल पहले 35 वर्षीय माया देवी के साथ शादी हुई थी। रोहताश के दो बेटे है। जानकारी के अनुसार रोहताश अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात को घर पर सोया हुआ था।

विज्ञापन
Rampura Dhillon of Sirsa, husband killed his wife due to family dispute
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के चोपटा क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में सुबह चार बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खाट पर सोई हुई अपनी पत्नी की कस्सी से गर्दन काट डाली। इसके बाद पुलिस को स्वयं फोन कर हत्या की सूचना दी। 

विज्ञापन


गांव में पुलिस को हत्या करने वाले आरोपी का घर ढूंढने में परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में आरोपी खुद गली में खड़ा होकर पुलिस के आने का इंतजार करता रहा। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घर के अंदर जांच की तो महिला का धड़ कटा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घर के अंदर बने कमरे में बंद कर दिया। वहीं, मृतका के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन




वहीं, पुलिस की टीम घर के बाहर पहरा लगाकर बैठ गई। पुलिस परिजनोंं के आने का इंतजार कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता चल सके। 

मजदूरी करता है आरोपी 
गांव रामपुरा ढिल्लों निवासी रोहताश मजदूरी करता है। उसकी 20 साल पहले 35 वर्षीय माया देवी के साथ शादी हुई थी। रोहताश के दो बेटे है। जानकारी के अनुसार रोहताश अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात को घर पर सोया हुआ था। रात को पति पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हुई है। इसके बाद सुबह चार बजे रोहताश ने कस्सी से माया देवी का सर धड़ से अलग कर दिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी राजकुमार, जमाल चौकी प्रभारी एएसआई राजेश कुमार और महिला कांस्टेबल सुनीता की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता से अलग मकान में रहता था रोहताश 
जानकारी के अनुसार रोहताश अपने माता पिता से 15 सालों से अलग मकान बनाकर रहता है। सूत्रों के अनुसार वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों की आपस में कई बार लड़ाई होती थी। इसी पारिवारिक कलह की वजह से रोहताश ने अपनी पत्नी की हत्या की है बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed