{"_id":"65aac23f99d96af27b03f4bb","slug":"ramlalas-pran-pratistha-program-will-be-shown-on-big-screen-in-cdlu-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13827-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
Sat, 20 Jan 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। 22 जनवरी को इस ऐतिहासिक पल के लाइव प्रसारण को दिखाने के लिए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में व्यवस्था की जा रही है।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि 500 साल के इंतजार के बाद रामलला अपने महल में विराजित होंगे। ऐसे में इस तारीख को सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। यही वजह है कि श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए परिसर में बड़ी स्क्रीन पर सुबह 11 बजे से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट ने भी लोगों से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने की अपील की है। इसमें विश्वविद्यालय भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। राम मंदिर उद्घाटन के महोत्सव में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक तथा गैर शिक्षक अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल मोड़ में इस महोत्सव के साक्षी बनेंगे। यह भव्य दिव्य आयोजन देश की आजादी के बाद से सबसे बड़ा उत्सव है। कार्यक्रम पूरे होने के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।