फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raman and Priyanka won the yoga competition

Sirsa News: योग स्पर्धा में रमन व प्रियंका ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raman and Priyanka won the yoga competition
प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व बुजुर्ग सदस्य।
रानियां। आयुष विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ा में खंडस्तरीय योगा प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 10 से 14, 14 से 18, 40 से 60 व 60 से अधिक आयुवर्ग के लड़के, लड़कियों और बुजुर्गों ने भाग लिया। इस दौरान 10 से 14 आयुवर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता में रमन घोड़ांवाली ने प्रथम, कुलदीप मतुवाला ने द्वितीय, मोहित घोड़ांवाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी आयुवर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिताओं में प्रियंका नानुआना ने पहला, पायल घोड़ांवाली ने दूसरा और खुशी घोड़ांवाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार तथा जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र पाल नागर के दिशा निर्देशानुसार योग सहायक सुमन कुमार, निर्मला, रीटा, सुमन रानी, रविन्द्र गोदारा, अमित लेगा व संदीप नेहरा की ओर से प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता से आस पास की खेल नर्सरियों और स्कूलों के बच्चों तथा विभिन्न गावों से बुजुर्ग सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रामचंद्र ने जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने योगाभ्यास कर बच्चों व बुजुर्गों का और ज्यादा मेहनत तथा नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स अकेडमी नानुआना से कोच पवन कुमार, विद्यालय स्टाफ और योग सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

14 से 18 आयुवर्ग लडक़ों की प्रतियोगिता में गगनदीप घोड़ांवाली ने प्रथम, विकास नानुआना ने द्वितीय स्थान पर रहे और इसी आयुवर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिताओं में अंजली मम्मड खेड़ा ने पहला, भूमिका मम्मड़ खेड़ा ने दूसरा, कविता मत्तूवाला और सोनू नानुआना ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस दौरान 40 से 60 आयुवर्ग पुरुष में दूलीचंद केहरवाला ने पहला व सुरजीत मम्मड़ खेड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के 60 वर्ष आयुवर्ग पुरुष में राजाराम मत्तूवाला प्रथम, जयकरण खारियां द्वितीय, बनवारी मत्तूवाला और कृष्णलाल तृतीय स्थान प्राप्त कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed