फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ram Rahim wrote 16th letter to devotees from jail

Haryana: गुरमीत राम रहीम ने दिया जेल से बाहर आने का संकेत, 16वीं चिट्ठी में बोला- रूबरू हाेने की है तड़प

Sun, 28 May 2023 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 07:30 PM IST
सार

डेरा में मासिक नामचर्चा आयोजित हुई। जहां चिट्ठी का संदेश सुनकर हनीप्रीत भावुक हो गई। अति जरूरतमंदों को राशन व वस्त्र बांटे गए। पक्षी उद्धार मुहिम के तहत सकोरे दिए गए।

विज्ञापन
Ram Rahim wrote 16th letter to devotees from jail
सिरसा में डेरा में आयोजित हुई मासिक नामचर्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की भेजी गई 16वीं चिट्ठी को पढ़कर सुनाया गया। इसमें डेरामुखी ने अनुयायियों को जेल से बाहर आने का संकेत दिया है।

विज्ञापन


डेरामुखी ने चिट्ठी की अंतिम लाइन में लिखा कि वह अनुयायियों से रू-ब-रू होने के लिए तड़प रहा है। ये संदेश सुनकर सत्संग हॉल में बैठी डेरामुखी की मुख्य शिष्या हनीप्रीत भी भावुक हो गई और आंसू भी निकल आए।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा में रविवार को सत्संग भंडारा हर्षोल्लास और मानवता भलाई कार्यों के साथ मनाया। नामचर्चा में अलग-अलग राज्यों से संगत ने शिरकत की। इस दौरान फूड बैंक मुहिम के तहत 75 अति जरूरतमंदों को राशन किट और क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 75 बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। इसके अलावा पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 175 सकोरे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से 16वीं चिट्ठी भी भेजी गई। डेरा प्रमुख ने पत्र में संगत को सत्संग व भंडारे की बधाई देते हुए लिखा कि आप सब सुमिरन, अखंड सुमिरन तथा नामचर्चा चर्चा सत्संग में हिस्सा लिया करो। आप दुनिया में कोई भी काम-धंधा करते हैं, बिजनेस-व्यापार करते हैं, किस लिए करते हैं?

अपने शरीर के लिए, बाल-बच्चों के लिए, और किसी चीज के लिए तो नहीं करते आप। हां, सत्संगी जो हैं, वो परहित परमार्थ करते हैं, ये तो बेमिसाल है, ये तो बात ही अलग है। इनके अलावा दुनिया में तो ये ही मकसद होता है कि शरीर के लिए, या फिर औलाद के लिए बनाया जाए।

मां-बाप के लिए प्यार अब कम होता जा रहा है, तो ये सारे कर्म आप करते रहते हैं और इन कर्मों से आपको लगता है कि जीवन जीने का उद्देश्य पूरा हो रहा है, मकसद हमारा यही है। इस दौरान सत्संग भंडारे को लेकर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री भी चलाई गई, जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना।


नामचर्चा की समाप्ति पर हजारों सेवादारों ने आई हुई साध-संगत को लंगर-भोजन और प्रसाद छका दिया। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के 75वें स्थापना दिवस 29 अप्रैल को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 15वीं चिट्ठी में मई महीने को लेकर पावन वचन फरमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed