राम रहीम ने भेजी चिट्ठी: जिन परिवारों में हुई नशे से मौत, उनकी आर्थिक मदद करेगा सिरसा डेरा सच्चा सौदा
एमएसजी सेवा भंडारे में डेरा प्रमुख राम-रहीम ने 18 वीं चिट्ठी भेजी, जिसे समूह साध-संगत को सुनाया गया। जिसमें लिखा था कि जिन गरीब परिवारों में मुखिया, बेटा या बेटी की नशे की वजह से मौत हो गई, ऐसे लोगों के घर जाकर साध-संगत उनकी आर्थिक तौर पर मदद करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा में रविवार को 32वां एमएसजी सेवा भंडारा शाह सतनाम शाह मस्तान धाम व मानवता भलाई केंद्र में लगाया गया। इस दौरान नामचर्चा सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर 88 जरूरतमंदों को कंबल और 88 बच्चों को ठंड से बचाव के वस्त्र वितरित किए गए। एमएसजी सेवा भंडारे में डेरा प्रमुख राम-रहीम ने 18 वीं चिट्ठी भेजी, जिसे समूह साध-संगत को सुनाया गया। इस कार्य के तहत जिन गरीब परिवारों में मुखिया, बेटा या बेटी की नशे की वजह से मौत हो गई, ऐसे लोगों के घर जाकर साध-संगत उनकी आर्थिक तौर पर मदद करेगी।
चिट्ठी में डेरा प्रमुख ने शाह सतनाम महाराज के पावन अवतार महीने एमएसजी अवतार माह और नव वर्ष की बधाई देते हुए 161 वां मानवता भलाई कार्य सहारा-ए-इन्सां शुरू करवाया, जिस पर समूह साध-संगत ने अपने हाथ उठाकर इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। रविवार दोपहर 12 बजे एमएसजी सेवा भंडारे के नामचर्चा सत्संग का आगाज किया गया। इसके पश्चात भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।