{"_id":"63b1ca2dd38c41109a0459cb","slug":"ram-rahim-s-13th-letter-from-jail-wrote-we-were-the-guru-we-are-the-guru-and-we-will-remain-the-guru-msg-sirsa-news-hsr651318555","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेल से आई राम रहीम की 13वीं चिट्ठी, लिखा- हम ही गुरु थे, हम ही हैं और हम ही गुरु एमएसजी रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जेल से आई राम रहीम की 13वीं चिट्ठी, लिखा- हम ही गुरु थे, हम ही हैं और हम ही गुरु एमएसजी रहेंगे
Mon, 02 Jan 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 12:13 AM IST
सार
जेल से राम रहीम की 13वीं चिट्ठी आई। जिसमें कोरोना से बचने व नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री की माता के निधन पर शोक जताया। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने हिसार में हुई नाम चर्चा में नशे के खिलाफ हुंकार भरी।
विज्ञापन
हिसार। डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा कार्यक्रम उपस्थित डेरा प्रेमी। संवाद
- फोटो : Hisar
विस्तार
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के हिसार जोन की ओर से रविवार को हिसार सेक्टर 1-4 में नाम चर्चा का आयोजन किया गया। नाम चर्चा में शाह सतनाम महाराज का 104वां अवतार माह मनाया गया। कार्यक्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा जेल से अपने अनुयायियों के लिए लिखी चिट्ठी पढ़कर सुनाई गई। चिट्ठी में डेरा मुखी ने लिखा कि हम ही गुरु थे, हम ही गुरु हैं व हम ही गुरु एमएसजी रहेंगे। कोई आपको कुछ भी कहे किसी की बातों में मत आना।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कोरोना से बचने व नशे से दूर रहने का संदेश दिया। चिट्ठी में लिखा कि कोरोना फिर से सिर उठा रहा है तो आप सब सचेत रहें, मास्क लगाएं। नींबू, संतरा, मौसमी, आंवला व पनीर का प्रयोग करें। इस दौरान डेरा प्रेमियों ने समाज को नशा मुक्त करने के लिए अखिल भारतीय नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
जोन स्तरीय नाम चर्चा कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चला। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद रायपुर रोड व सेक्टर 1-4 की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान डेरा के स्पेशल सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन
मेयर ने वितरित किए गर्म वस्त्र
नाम चर्चा कार्यक्रम में नगर निगम मेयर गौतम सरदाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेयर ने डेरा प्रेमियों संग मिलकर 250 अति जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे। मेयर ने पंडाल में आम श्रद्धालुओं के साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। मेयर ने कहा कि डेरा पहले भी नशे के विरुद्ध मुहिम चलता आ रहा है। नए साल पर हिसार में डेरा अनुयायियों का पहला सत्संग है। पिछली बार राम रहीम के अनुयायियों ने उस समय ये सत्संग किया था।
प्रेमी भेजे रहे अवतार माह के बधाई संदेश
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को उसके प्रेमियों ने हैप्पी बर्थ डे कार्ड भेजने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से सिरसा के डाकघर के बाहर प्रेमियों की लाइनें लगी गई। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के दूसरे गुरु गद्दीनशीन शाह सतनाम का जन्मदिन 25 जनवरी को होता है। इसलिए जनवरी से अवतार माह शुरू हो रहा है। इसलिए प्रेमी डेरा प्रमुख को शुभकामनाएं लिखकर भेज रहे हैं।