फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ram Rahim came live and narrated the story of Sunaria Jail

हरियाणा: यूपी के डेरा से लाइव आया राम रहीम, सुनारिया जेल का सुनाया किस्सा, बोला- मुझे नकली बता दिया था...

Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
सार

सुनारिया जेल में अधिकारियों ने पहली बार पहचानने से इंकार कर दिया था। मुझे नकली भी बताया था, लेकिन मुश्किल से यकीन दिलाया। कहा कि प्रशासन की रोक के कारण अनुयायियों को डेरा में आने से रोका गया।

विज्ञापन
Ram Rahim came live and narrated the story of Sunaria Jail
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सोमवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आया। जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरवाना डेरा से लाइव वीडियो के दौरान डेरामुखी ने अनुयायियों को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से अनुयायियों के डेरा में आने से रोक लगाने का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन

 

डेरामुखी गुरमीत सिंह के यूपी डेरा में जाने के बाद बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचने लगे हैं। नामदान की प्रक्रिया में शुरू से भीड़ बढ़ी तो प्रशासन ने अनुयायियों के डेरा में जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही डेरा प्रबंधन को भी निर्देश दिए हैं। इस पर डेरामुखी गुरमीत सिंह ने स्वयं वीडियो में जिक्र किया।

विज्ञापन

 

उसने कहा कि प्रशासन ने रोक लगाई है, इसलिए अनुयायी अभी यहां न आएं। इस संबंध में डेरा की ओर से ट्वीट भी किया गया है। इसके अलावा अनोखे अंदाज में जट्टू इंजीनियर और देसी जुगाड़ का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुनारिया जेल का किस्सा सुनाया : बोले: मुझे नकली बता दिया था, मुश्किल से यकीन दिलाया
सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान अनुयायियों से रू-ब-रू होते हुए डेरामुखी ने सुनारिया जेल से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार सुनारिया जेल गए तो उन्होंने कहा कि ये बाबा नकली है। क्योंकि उन्होंने दूसरे रूप में देखा था। गुरमीत राम रहीम सिंह ने बताया कि जेल वालों ने उनकी दाढ़ी को लेकर बात की और नकली होने का तर्क दिया। इस पर बड़ी मुश्किल से दाड़ी को वैसे ही करके दिखाया कि हम वही हैं।

विरोधियों को दिया जवाब, बोले: कोई कुछ भी बोले: यकीन नहीं करना
इन दिनों डेरा की प्रबंधन कमेटी को लेकर विरोध उत्पन्न हो रहा है। पंजाब एरिया के डेरा अनुयायियों ने प्रबंधन कमेटी को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसलिए डेरामुखी ने उन्हें भी इशारों में जवाब दिया। डेरामुखी ने कहा कि कोई कुछ भी बोलता रहे, अनुयायी भजन सिमरन करें।


वीडियो में दिखाया तेरावास, यहां आम के बगीचे भी दिखाए, बंदर कर रहे परेशान
लाइव वीडियो के दौरान डेरामुखी स्वयं सेल्फी स्टिक से वीडियो बनाते हुए लाइव रू-ब-रू हुए। उन्होंने तेरावास (गुरु के रहने के लिए आवास परिसर) भी दिखाया। डेरामुखी ने खेल का मैदान दिखाते हुए कहा कि यहां हम खेलते हैं। पीछे की तरफ तेरावास नजर आ रहा है। साथ ही तेरावास में आम के पेड़ दिखाते हुए कहा कि जब हम यहां आए थे तो काफी आम थे। लेकिन अब बंदरों ने परेशान करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed