{"_id":"6a5a672a08a3a645fa090aeb","slug":"rajya-sabha-member-barala-said-hydrogen-train-is-a-symbol-of-indias-technological-leap-handed-over-keys-to-the-beneficiaries-of-the-housing-scheme-at-a-district-level-ceremony-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161639-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्यसभा सदस्य बराला बोले- हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत की तकनीकी उड़ान का प्रतीक, जिलास्तरीय समारोह में आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपीं चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्यसभा सदस्य बराला बोले- हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत की तकनीकी उड़ान का प्रतीक, जिलास्तरीय समारोह में आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपीं चाबियां
Fri, 17 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन देश की तकनीकी क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के चार लाभार्थियों को घरों की चाबियां साैंपी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बराला ने कहा कि बीते वर्षों में सड़क, रेलवे, एक्सप्रेस-वे और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। दिल्ली-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सहित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं हरियाणा और उत्तर भारत के विकास को नई गति देंगी। जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए आधुनिक तकनीक, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को आवश्यक बताया। सीडीएलयू के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विकास परियोजनाएं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ नागरिकों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनाती हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट और डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को देश के समग्र विकास का आधार बताया। कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, सीडीएलयू रजिस्ट्रार सुशील कुमार, डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल, सीएमजीजीए पुरू रोहिल्ला, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप माैजूद रहे।