फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain exposed the Municipality, newly built roads broke down in a few months

Sirsa News: बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, नई बनी सड़कें कुछ ही महीनों में टूटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain exposed the Municipality, newly built roads broke down in a few months
 शहर के मुख्य मार्ग पुराना पंजरत्न सिनेमा पर जगह-जगह से टूटी सड़क।
कालांवाली। शहर में हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। शहर में हाल में ही बनाई गईं सड़कें कुछ ही महीनों में जगह-जगह से टूट गई हैं। इनके अलावा शहर की कई गलियां भी धंस गई है। शहर के दादू रोड़, माॅडल टाउन, आर्य समाज रोड में कुछ माह पहले ही नई सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था।
विज्ञापन

वहीं वाटर वर्क्स रोड पर अब भी निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इन सड़कों का अब बुरा हाल हो चुका है। सड़कें कई जगह से टूट कर नीचे धंस गईं हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह शहर की गली शांतिस्वरूप जैन वाली, गली डाॅक्टर चोपड़ा वाली, गली ज्ञानी टैंट हाउस वाली, गली जगशरण मास्टर वाली, गली दुर्गा मंदिर वाली, गली पंडितों वाली, गली पुरानी जैन सभा वाली, गली नंदनपुरी अस्पताल वाली, मिड टाउन मार्केट, गुरुद्वारा बस्ती में सहित कई गलियों का निर्माण करवाया गया है। अब इनकी हालत काफी बदत्तर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इतनी जल्दी नई बनाई गई सड़कों का टूटना गुणवत्ता पर संदेह पैदा करता है। प्रशासन को चाहिए कि जनता के इस संदेह को निष्पक्ष जांच करवाकर दूर किया जाए और गलत पाए जाने पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

शहर में इन सड़कों की भी है बदतर हालत

शहर के सबसे मुख्य मार्ग रेलवे फाटक से पंजाब बस स्टैंड तक, पंजाब बस स्टैंड से लेकर नया थाना रोड, पंजाब बस स्टैंड से पुराना थाना रोड होकर लेकर डबवाली रोड तक, देसूमलकाना रोड, तख्तमल रोड, आर्य समाज रोड, गली एक्सचेंज वाली, माॅडल टाउन में शहीद उधम सिंह पार्क के पास सड़कों का बुरा हाल है। इन सड़कों पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है।




---------------शहर की टूटी सड़कों पर जल्द टेंडर लगवाकर काम करवाया जाएगा। माॅडल टाउन के आर- 2 में टूटी सड़कों का टेंडर हो गया है और काम शुरू हो गया है। इसके अलावा भी कहीं टूटी सड़कों की कोई दिक्कत है तो उसे दूर करवाया जाएगा - महेश गोयल, प्रधान, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article