फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain-drenched gold farmers

बारिश से भीगा किसानों का सोना

Sun, 04 May 2014 12:12 AM IST
sirsa
sirsa Updated Sun, 04 May 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन

 गेहूं का उठान नहीं होने के कारण चौपटा क्षेत्र के खरीद केंद्रों पर श्ुाक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी से लाखों क्विंटल गेहूं भीग गया। प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल बारिश के बाद सामने आ गई। ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने के कारण गेहूं की ढेरियां भी भीग गई।

विज्ञापन


किसानों ने अपने स्तर पर तिरपाल आदि की व्यवस्था की और गेहूं को भीगने से बचाया, पर खरीदा गए गेहूं की कौन सुरक्षा करता, यह भीग गया। शुक्रवार रात हुई बारिश से नाथूसरी चौपटा खरीद केंद्र पर डेढ़ लाख बैग, कागदाना में 90 हजार बैग, शक्कर मंदोरी में 50 हजार बैग, कुतियाना में 60 हजार बैग भीग गए। इसके अलावा खुली ढेरियां भी भीगी हैं। हालांकि खरीद से पूर्व मार्केट कमेटी की ओर से सभी आढ़तियाें व खरीद एजेंसियों को तिरपाल की व्यवस्था करने के लिए लिखित रूप में निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं, एजेंसियों की ओर से खरीद करने के बाद उठान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



नियम अनुसार खरीदे गए गेहूं का 72 घंटे में उठाना होता पर ठेकेदारों की मनमानी के आगे किसी की एक नहीं चलती और खुले आसमान के तले लाखों क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। अभी भी मौसम खुला नहीं है, यदि जोरदार बारिश आ गई तो जिले में लाखों क्विंटल गेहूं भीगने से खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपटा में खरीदे गए गेहूं में 96 हजार बैग हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के हैं। बाकी बिना तोला हुआ गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। ऐसे में बादल मंडराने और तेज बारिश की आशंका से आढ़ती और किसान परेशान हैं। 21 अप्रैल से शुरू खरीदारी के बाद अब तक मात्र 30 हजार बैगों का ही उठान हो पाया है।


 कागदाना खरीद केंद्र पर हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रभारी आदराम जाखड़ का कहना है कि धिंगतानियां गांव में बने नए गोदाम के कारण दिक्कत आ रही थी, अब वहां पर कमियां पूरी कर दी गई हैं और वहां पर गेहूं जाना शुरू हो गया है। अब जल्दी उठान हो जाएगा। रही बात बारिश से गेहूं भीगने की तो आढ़तियों को लाइसेंस देने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि उनके पास तिरपाल व कैरेट का प्रबंध होना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed