फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain and cool winds provided relief from the heat

Sirsa News: बारिश व ठंडी हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत

Thu, 01 Aug 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain and cool winds provided relief from the heat
  बुधवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद साइकिलों पर आन्नद उठाते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश राहत मिली है।इसके बाद भी ठंडी हवा चलती रही। हालांकि बारिश के बाद तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग की माने तो इस बार जिले में 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
बुधवार को बारिश का बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने जमकर आनंद लिया। किसानों के चेहरे बारिश से खिल उठे। काफी दिनों से किसान बारिश की कामना कर रहे थे। ये बारिश फसलों के लिए बहुत लाभकारी है। हालांकि शहर में बारिश से कुछ जगह पर जलभराव हो गया। इसी प्रकार ओढां, रानियां, चोपटा, कालांवाली, ओटू, चौपटा, जमाल, गोरीवाला, खुईयां मलकाना, बप्पा, अलीकां, पंजुआना व डिंग क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन



धान उत्पादकों के लिए राहत
धान की फसल में सिंचाई के लिए भरपूर पानी चाहिए। इसलिए धान उत्पादकों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। इसके अलावा जहां पर जमीन रेतीली है, वहां पर बारिश नरमे व कपास के लिए फायदेमंद है। किसान बारिश से खुश हैं। कई जगहों पर जमीन सख्त और मिट्टी चिकनी है। उन क्षेत्रों में नरमे व कपास में पानी का ठहराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed