फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Railway line repair started, Dhuri-Sirsa and Bathinda-Rewari trains cancelled, will not come even today

Sirsa News: रेल लाइन की मरम्मत शुरू, धूरी-सिरसा व बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन रद्द, आज भी नहीं आएंगी

Sun, 25 Aug 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Railway line repair started, Dhuri-Sirsa and Bathinda-Rewari trains cancelled, will not come even today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसार में रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते सिरसा के लिए दो ट्रेन रद्द रहीं, जबकि दो ट्रेनों के रूट बदल गए। इन ट्रेनों का आवागमन रविवार को भी प्रभावित रहेगा। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जिन लोगों ने तत्काल टिकट करवाए थे या जिनका रिजर्वेशन था, उनको बठिंडा जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ी।

सिरसा से प्रतिदिन हिसार व दिल्ली के लिए दो हजार यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। हिसार में रेल लाइन की मरम्मत के लिए धूरी-सिरसा व बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा गोरखधाम सुपरफास्ट और किसान एक्सप्रेस को वाया जाखल होकर निकाला गया। इन चारों ट्रेनों के सिरसा न आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इन चार ट्रेनों के रूट रविवार को भी प्रभावित रहेंगे। यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को भी वापस बस स्टैंड जाना पड़ा और यहां से बसों में सफर करना पड़ा। ये ट्रेन सिरसा से वाया भट्टू व आदमपुर होते हुए हिसार पहुंचती हैं। इसके आगे दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। किसान एक्सप्रेस रोजाना सुबह 6:10 पर सिरसा पहुंची है और 6:20 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है। इसी प्रकार गोरखधाम सुपरफास्ट का सुबह 10:40 पर सिरसा आगमन होता है, फिर आगे बठिंडा पहुंचती है। वापस में यह ट्रेन दोपहर 3:35 पर सिरसा पहुंची है और 3:40 पर दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसके अलावा सिरसा-धुरी दोपहर 1:15 पर व बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन 2:25 पर सिरसा से चलती हैं।
विज्ञापन


ट्रेन पकड़ने पहुंंचे थे, अब बस में करना पड़ेगा सफर
हरीश कुमार व सुरेश ने बताया कि वे हिसार जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। टिकट खिड़की पर जब वह किसान एक्सप्रेस के लिए टिकट लेने के लिए आए तो पता चला कि ट्रेन नहीं आएगी। अब अब बस से सफर करना पड़ेगा। इसी तहर डिंग के छात्र रविश कुमार ने बताया कि उसका रेलवे से पास बना हुआ है, शाम को ट्रेन नहीं आई और अब उसको रुपये खर्च करके बस से डिंग जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिसार में रेलवे लाइनों का डाइवर्जन का कार्य किया जा रहा है। इस कारण दो दिन तक दो ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और दो ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे स्टेशन पर इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है। सोमवार से सभी ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। - हरीश अरोड़ा, स्टेशन अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed