{"_id":"69bc3768a7f01f672e0b2139","slug":"radhe-pesticide-fertilizer-association-pradhan-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154995-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राधे गांधी चौथी बार बने पेस्टीसाइड-फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राधे गांधी चौथी बार बने पेस्टीसाइड-फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रधान
Thu, 19 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पेस्टीसाइड-फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रधान राधे गांधी का स्वागत करते हुए अन्य सदस्य। एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उत्तरी भारत की सबसे बड़ी सीड, पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक बुधवार को निजी बैंक्वेट हाल में हुई। इसमें एसोसिएशन के 300 लाइसेंसधारी डीलरों ने राधे गांधी को सर्वसम्मति से चौथी बार अगले 3 वर्ष के लिए अपना प्रधान चुना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के हरियाणा संरक्षक नत्थू राम ने की। इसमें पूर्व प्रधान दिनेश मेहता, धर्मवीर गुप्ता, कृष्ण मेहता, सुभाष बब्बर, गुलशन भाटिया, भूषण गर्ग, अश्वनी गर्ग, बलवंत चाहर, सुरेश बैनीवाल सहित सभी व्यापारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रधान राधे गांधी ने कहा कि मैंने इस व्यापार से धन-दौलत नहीं बल्कि व्यवहार कमाया है। जब उन्होंने चुनाव को लेकर सभी दुकानदारों से बात रखी तो उनकी आंखें नम हो गईं और उन्होंने सर्वसम्मति से उन्हें ही प्रधान बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि व्यापारी व किसान के बीच में कभी वैर विरोध न हो। हमेशा भाईचारा कायम रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए कई कानून लाए गए जोकि व्यापारी हित में नहीं थे जिसका संगठन ने पुरजोर विरोध कर व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि जब हम सीलबंद माल लेकर किसानों को देते हैं तो उसकी गुणवत्ता व क्वालिटी की दिक्कत आती है तो कंपनी भरपाई करे न कि व्यापारी से करवाई जाए।