फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rade against quake

झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर विभाग का छापा

Wed, 23 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
rade against quake
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमार अभियान के तहत मंगलवार को झोलाछाप चिकित्सकों की दुकानों का निरीक्षण किया। जिससे झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। टीम की ओर से चार के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन





अभियान का नेतृत्व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी कर रहे थे। उनके साथ जिला ड्रग नियंत्रक संदीप गहलान, रानियां के एसएमओ डॉ. नरेश सहारण उपस्थित थे। इस अभियान से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया और झोलाछाप अपनी दुकानों के शटर बंद कर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद दुकानों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई। टीम ने पहले संतनगर में दो दुकानों पर छापामारी की और वहां से दवा बरामद की। टीम ने उसके बाद रानियां में अभियान चलाया, चिकित्सकों के पास प्रेक्टिस के कोई कागज नहीं मिले और वहां से भारी मात्रा में नशे की दवाइयां बरामद की। टीम ने अभी रानियां में दो चिकित्सकों की दुकानों का निरीक्षण किया था कि बाकी दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। विभाग की टीम ने कुल चार चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन




 डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी, जिस पर विभाग ने छापामार अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि जिस चिकित्सक की दुकान कार्रवाई के दौरान बंद मिली हैं, उनकी फोटोग्राफी करवाई गई है और बाद में उनके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed