फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rabies injections finished in Block Hospital, patients returning empty handed even from emergency in the afternoon

Sirsa News: ब्लॉक अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन खत्म, दोपहर बाद इमरजेंसी से भी खाली हाथ वापस लौट रहे मरीज

Fri, 13 Oct 2023 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rabies injections finished in Block Hospital, patients returning empty handed even from emergency in the afternoon
नागरिक अस्पताल में ​​स्थित इमरजेंसी भवन । 
सिरसा।
विज्ञापन

ऐलनाबाद ब्लॉक लेवल पर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में रेबीज के इंजेक्शन खत्म होने के बाद मरीज सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां पर भी मरीजों को दो बजे तक ही इंजेक्शन लग पा रहे हैं। इसके पश्चात अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को या तो बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है या फिर उन्हें निजी केंद्रों पर इंजेक्शन लगवाने के लिए जाना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर जेब खाली करनी पड़ रही है।
वहीं शुक्रवार को भी ऐलनाबाद निवासी व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया। ऐलनाबाद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में इंजेक्शन खत्म होने पर डॉक्टरों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। यहां पर मरीज दो बजे के पश्चात अस्पताल में पहुंचा। लेकिन तब तक डॉक्टर और टीका कक्ष भी बंद हो चुका था। ऐसे में मरीज जब इमरजेंसी में इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचा तो वहां पर भी इंजेक्शन न होने की सूचना मिली। जिसके पश्चात उसे वापस भेज दिया गया। हालांकि इस तरह के मरीजों को हर रोज इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। बात दें कि नागरिक अस्पताल में हर रोज 30 से अधिक मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन लगते हैं। जिनमें से नए मरीजों की हर रोज संख्या 15 से अधिक होती है। अस्पताल में दोपहर दो बजे तक ही ओपीडी होने के कारण मरीज इमरजेंसी में जांच व इलाज लेने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां से भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


सेक्टर में बढ़ा कुत्तों का आतंक, एक महिला वकील हुई घायल
वहीं शहर के सेक्टर-20 हुडा पार्ट ए में अब आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। सेक्टरवासियों ने बताया कि बीते दिन एडवोकेट किरण नैन अपने निवास स्थान से किसी कार्य से सुबह स्कूटी से जा रही थी। तभी अचानक सेक्टर-20 ए में आवारा कुत्तों ने उन पर धावा बोल दिया, जिससे उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और एडवोकेट स्कूटी सहित रोड पर जा गिरी और उसे काफी चोटें आई। हादसे में उनकी कोहनी की एक हड्डी टूट गई व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। चोटें अधिक होने के कारण सर्जरी भी करवानी पड़ी। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ताें की बढ़ती संख्या से खासकर बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्ताें पर लगाम लगाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद और पशु पालन विभाग की ओर से नहीं करवाई जा रही नसबंदी
बता दें कि लंबे समय से शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाने को लेकर नगर परिषद व पशुपालन विभाग की ओर से अभियान नहीं चलाया गया है। जिसके कारण लगातार शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति लगातार खराब हो रही है। गांवों में हड्डा रोड़ी पर कुत्तों की संख्या काफी अधिक हो गई है। हड्डा रोड़ी के आसपास लगते खेतों के किसानों को भी इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहता है। किसान डर के कारण रात के समय खेत की देखरेख व पानी की सिंचाई तक करने के लिए नहीं जा पाते।


नागरिक अस्पताल में दोपहर दो बजे तक ही मरीज को इंजेक्शन लगाए जाते हैं। दोपहर के बाद मरीज अस्पताल में आया होगा। जिसके कारण उसे इंजेक्शन नहीं लग पाया है। इमरजेंसी और ऐलनाबाद स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज के इंजेक्शन खत्म होने की जानकारी ली जाएगी।
डॉ. एमके भादू, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article