फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Queens will be lit: one thousand street lights reached near the municipality

जगमग होगा रानियां : नगर पालिका के पास पहुंचीं एक हजार स्ट्रीट लाइट

Sun, 05 Mar 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Queens will be lit: one thousand street lights reached near the municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब रानियां नगर पालिका ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक हजार स्ट्रीट लाइटें मंगवाई हैं। इससे पूरा शहर अब स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग होता नजर आएगा।
रानियां में कुल 15 वार्ड हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से सभी वार्ड पार्षदों से प्रस्ताव मांगा गया था। इसके बाद नगर पालिका ने एक हजार स्ट्रीट लाइट की डिमांड मुख्यालय भेजी थी। नगर पालिका के पास एक हजार स्ट्रीट लाइटें पहुंची हैं। नगर पालिका के प्रधान, उपप्रधान सहित वार्ड पार्षदों को यह स्ट्रीट लाइटें वितरित की जाएंगी। पार्षद अपनी जरूरत व आवश्यकता के अनुसार ही कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। जिससे कॉलोनी वासियों के साथ साथ अन्य वाहन चालकों को भी रात के समय राहत मिलेगी। बता दें कि रानियां में कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की समस्या होने के कारण लोग परेशान थे। बैठक में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया था।
विज्ञापन



रानियां में लगाने के लिए एक हजार स्ट्रीट लाइटों का स्टॉक मंगवाया गया है। वार्डों पार्षदों को स्ट्रीट लाइट वितरित की जाएगी। जरूरत के अनुसार पार्षदों की ओर से स्ट्रीट लाइटों को लगवाया जाएगा। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed