फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Put up a list of important numbers of the police department at banks and petrol pumps: SP

बैंक व पेट्रोल पंप पर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची लगवाएं : एसपी

Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Put up a list of important numbers of the police department at banks and petrol pumps: SP
बैंक अधिकारी, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप संचालकों से बैठक करते एसपी। स्रोत : विभ्ााग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने डबवाली जिले के बैंक प्रबंधकों, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैंक, एटीएम परिसर, कैश वैन, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर किए गए सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक व पेट्रोल पंप पर पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची लगवाएं।
इसके साथ ही बैंक, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर हाई रेजोल्यूशन के कैमरे लगवाएं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रहे। कैमरों की फुटेज साफ होगी तो अपराधियों की पहचान करने और उनको पकड़ने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि बैंकों व पेट्रोल पंप पर होने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए बैंकों व पेट्रोल पंप संचालकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैंक, ज्वैलर्स शॉप व पेट्रोल पंप पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों से अनुरोध है कि बैंक के गार्ड बारे संपूर्ण जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें। जिन एटीएम पर गार्ड नहीं हैं, उनपर रात को ताला लगाया जाए। बिना पूर्ण सत्यापित कागजात के कोई भी खाता न खोलें। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाएं। ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed