फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   purchese of wheat starts from today

179 सेंटरों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
purchese of wheat starts from today
जिला में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों ने अगेती गेहूं की किस्म को काटकर स्टोर कर रखा है, अब किसान गेहूं मंडी में खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की कटाई काम जोरों पर है, लेबर कम होने के कारण किसान कंबाइन से ही गेहूं की कटाई करवा रहे हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकृत ही पहले दिन मंडी में अपनी फसल लेकर आ सकेंगे।
विज्ञापन

आज जिले की 179 खरीद सेंटरों पर किसान गेहूं लेकर पहुंचेंगे। मंडी में सामुदायिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रत्येक मंडी पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। गेहूं की खरीद के पहले दिन प्रत्येक मंडी में 25-25 किसान दो शिफ्टों में मंडी पहुंचेंगे। पंजीकृत किसान को मैसेज आने पर मंडी में केवल एक ट्राली गेहूं ही ला सकता है। सरकार गेहूं की खरीद को शुरू करेगी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस बार खरीद कार्य पहले की तरह तेजी से नहीं हो पाएगा। इसलिए प्रशासन ने इस बार गेहूं खरीद के लिए मंडियों के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर खरीद केंद्र बनाए हैं। जहां सामुदायिक दूरी का पालन करते हुए गेहूं की खरीद की जाएगी। गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाऊसिंग कॉरपोरेशन करेगा।
विज्ञापन

मंडी कर्मचारियों की सहायता के लिए होगा स्टाफ
फसल खरीद के दौरान जिले के सभी खरीद केंद्रों पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 2 परकोरमेंट असिस्टेंस और दो सक्षम युवा तैनात रहेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा मंडी को निगरानी में रखा जाएगा, मंडी में अगर कहीं भी आदेशों का उल्लंघन हो रहा है तो उस पर कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं 2 परकोरमेंट असिस्टेंस होगे जो पेशे से अध्यापक हैं। प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों की पालन करवाएंगे। मजदूरों व किसानों को सामुदायिक दूरी और सैनिटाइज के बारे में जागरूक करेंगे। सक्षम युवा मंडी कर्मचारियों के साथ होंगे। मार्केट कमेटी के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ट्राली से ज्यादा की नहीं होगी खरीद
आज किसानों की पहले दिन गेहूं की खरीद जाएगी जिसमें प्रशासन पहले दो दिन तक ट्रायल करेगा। जिसमें पहले दो दिन तक केवल पूरे दिन में 50 किसानों की फसल खरीदी जाएगी। जिसमें सुबह और शाम में दो शिफ्टों में किसानों की गेहूं खरीद की जाएगी। सुबह के समय कुल 25 किसान तथा शाम के समय 25 किसान मंडी में अपनी फसल बेच पाएंगे। इस दौरान जो किसान अपनी फसल लेकर आएगा उसकी केवल एक ही ट्राली खरीद की जाएगी। उसमें चाहे कितनी भी मात्रा में गेहूं हो। उसके अलावा किसान की अगर फसल और बचती है तो उसे दोबारा मैसेज भेजकर उसकी नजदीकी मंडी में बुलाया जाएगा।

सब्जि मंडी होगी स्थानांतरित
शहर की रानियां चुंगी पर स्थित सब्जि मंडी को गेहूं खरीद के चलते स्थानांतरित करने बारे दि आढतियान एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया ने उपायुक्त के समक्ष एक प्रस्ताव रखा है। सब्जि मंडी के प्रधान गंगा राम बजाज ने बताया कि सब्जि मंडी को स्थानांतरित करने की बात चल रही है, लेकिन अभी कोई आदेश नहीं आए हैं कि सब्जि मंडी को स्थानांतरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed