{"_id":"5ea1cf3c8ebc3e90305ff9ee","slug":"purchase-of-wheat-at-146-centers-sirsa-news-rtk552080832","type":"story","status":"publish","title_hn":"146 खरीद केंद्रों पर हो रही गेहूं खरीद, सिरसा मार्केट कमेटी घटा सकती केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
146 खरीद केंद्रों पर हो रही गेहूं खरीद, सिरसा मार्केट कमेटी घटा सकती केंद्र
विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं एकत्रित करता किसान।
- फोटो : Sirsa
सिरसा में गेहूं खरीद के चौथे दिन करीब 186 खरीद केंद्रों पर 146 खरीद केंद्रों पर खरीद हुई है। जिले में अभी भी पूरे केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही। सिरसा मार्केट कमेटी अपने अधीन आने वाले 66 खरीद केंद्रों में से कुछ केंद्रों को कम कर सकती है। इसमें वे केंद्र होंगे जिस पर न तो आढ़ती पहुंचे हैं और न ही किसान पहुुंचे है। सिरसा मार्केट कमेटी ने शुक्रवार को यह सूची फाइनल करेंगी। वहीं आढ़तियों ने अपने किसानों की सूची मार्केट कमेटी सिरसा को सौंप दी है। ऐसे में मैंपिंग का काम पूरा हो गया। आढ़तियों और किसानों के बीच वीरवार को जे फार्म और आई फार्म जनरेट न होने के मुद्दे पर मीटिंग हुई।
गेहूं खरीद को लेकर वीरवार को सिरसा मंडी के आढ़तियों ने किसानों के नामों की सूची मार्केट कमेटी अधिकारियों को सौंप दी है। सिरसा मंडी में करीब 600 आढ़ती हैं, इसमें से करीब 350 आढ़तियों ने अपनी किसानों की सूची मार्केट कमेटी को सौंपी है। मार्केट कमेटी इस सूची अनुसार ही किसानों को संदेश भेजकर मंडी में फसल बेचने के लिए बुलाएंगे। मार्केट कमेटी कर्मचारी इस सूची को अब पोर्टल पर अपलोड करने में लगे हुए है। शुक्रवार सुबह तक बाकी बचे आढ़ती भी किसानों की सूची अधिकारियों को सौंप देंगे। वहीं आढ़तियों और मार्केट कमेटी अधिकारियों के बीच शुक्रवार शाम पांच बजे मीटिंग होगी। आढ़तियों ने मीटिंग में कहा कि जब से खरीद शुरू हुई है तब से किसान फसल लेकर आ रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन जे फार्म जनरेट नहीं हो रहे। जब तक जे फार्म जनरेट नहीं होंगे, तब तक आई फार्म नहीं जनरेट नहीं होगा। जितनी देर से आई फार्म कटेगा, उतनी देर से आढ़ती को भुगतान देर होगा और न ही उठान होगा। इसके बाद मार्केट कमेटी अधिकारियों ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि जे फार्म जनरेट की जो समस्या है, उसे जल्द ही सुलझा दिया जाएगा। आढ़तियों को मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसान को शाम तक संदेश भेज दिया जाएगा। ताकि वह अपनी फसल को लोड करवा सकें।
जिले में अभी तक 186 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन सिरसा मार्केट कमेटी को छोड़कर बाकी मार्केट कमेटी में चार नए सेंटर बनाए गए हैं। जिले में अब करीब 190 खरीद सेंटर हैं। सिरसा मार्केट कमेटी में 66 खरीद केंद्र है जिसमें से 43 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। बाकी खरीद केंद्रों पर किसान और आढ़ती नहीं आ रहे। ऐसे में सिरसा मार्केट कमेटी इन खरीद केंद्रों को बंद कर सकती है। हालांकि यह सूची शुक्रवार को फाइनल होगी।
विज्ञापन
जिले की मंडियों में 37 हजार मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं की आवक
सिरसा। जिला की अनाज मंडियों में गेहूं फसल की आवक जारी है। मंडियों में 37 हजार 155 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा उठान का कार्य भी जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में 22 अप्रैल तक 37 हजार 155 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से मुख्यत: हैफेड द्वारा 22 हजार 131 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसी प्रकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 4 हजार 639 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 5 हजार 547 तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 4 हजार 838 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कालांवाली-एनजीएम मंडी में 1510 मीट्रिक टन, ओढां मंडी में 1209, पन्नीवाला मोटा मंडी में 1149, कालांवाली मंडी में 922, सुचान कोटली मंडी में 905, सिरसा-एनजीएम मंडी में 873, कमाल मंडी में 867, डिंग- पुरानी मंडी में 839, रत्ताखेड़ा मंडी में 788, सिंहपुरा मंडी में 617, अलीकां मंडी में 565, नाथूसरी चौपटा मंडी में 548, बड़ागुढा मंडी में 521 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं की आवक जारी है।
खरीद केंद्रों को कम करने का फैसला शुक्रवार को फाइनल होगा। जिन खरीद केंद्रों पर किसान और आढ़ती नहीं आ रहे, उन्हें कम करने पर विचार किया जा रहा है। करीब 350 आढ़तियों ने कमेटी को किसानों की सूची सौंप दी है, उसी के अनुसार ही किसान को बुलाया जाएगा।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।