Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   punjabi mahasabha celebrated dohada prasad utsaw

Sirsa News: पंजाबी महासभा ने रखा डोहड़ा प्रसाद उत्सव

Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
punjabi mahasabha celebrated dohada prasad utsaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। पंजाबी महासभा की ओर से भगवान भोलेनाथ के डोहड़ा प्रसाद का सामूहिक उत्सव शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित समाजसेवी कृष्ण मेहता के निवास स्थान पर सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी कृष्ण मेहता ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को डोहड़ा प्रसाद अत्यंत प्रिय है। इस पारंपरिक प्रसाद में ज्वार की चूरी, गाजर का अचार, बथुए का रायता, साग, दाल, मिठ्ठी व ठंडी रोटी शामिल रहती है। शुरुआत भगवान भोलेनाथ को प्रसाद का भोग लगाकर की गई। डोहड़ा प्रसाद के महत्व पर कथा का आयोजन हुआ और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महिला विंग की सदस्या मंजू रानी ने बताया कि मुलतानी परिवारों में डोहड़ा प्रसाद बनाने की प्राचीन परंपरा है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। कार्यक्रम में नगरपालिका रानियां के चेयरमैन मनोज सचदेवा, मार्केट कमेटी रानियां के चेयरमैन ललित मोहन पोपली, सीएम विंडो एमीनेंट पिंचू कालड़ा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सरोज बाला, जनता धर्मशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान लीला कृष्ण, उपप्रधान उमेश मेहता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed