फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab police soldier told refusal to cut toll slip, firing on dispute escalated

पंजाब पुलिस का सिपाही बता टोल पर्ची कटवाने से किया इनकार, विवाद बढ़ने पर कर दी फायरिंग

Fri, 23 Oct 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab police soldier told refusal to cut toll slip, firing on dispute escalated
बूथ पर गोली लगने से टूटा शीशा। - फोटो : Sirsa
खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर टोल पर्ची कटाने को लेकर विवाद हो गया। गाड़ी चालक खुद को पंजाब पुलिस के कर्मचारी बताकर बिना टोल पर्ची कटवाए ही टोल क्रास कर रहा था। टोल कर्मचारियों द्वारा मना करने पर पहले तो कार चालक व उसके साथियों ने हंगामा किया। इसके बाद कार सवार एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली टोल प्लाजा पर बने बूथ में लगी और ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। टोल प्लाजा मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार रात 11 बजे नेशनल हाइवे नंबर-9 पर डबवाली से पहले खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर पंजाब नंबर की एक कार पहुंची। टोल प्लाजा पार करने के लिए टोल कर्मचारी ने जब गाड़ी चालक से चार्ज मांगा तो कार चालक ने पर्ची कटाने से मना कर दिया। ऐसे में टोल कर्मचारी ने फाटक खोलने से मना कर दिया। इसको लेकर टोल कर्मी व कार चालक में बहसबाजी होने लगी। इसी बीच कार में बैठे दूसरे व्यक्ति ने खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया और टोल खोलने को कहा। जिस टोल कर्मचारी ने आईडी कार्ड मांगा। इस पर कार सवार व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर गोली दाग दी। गनीमत रही कि पिस्तौल से निकली गोली बूथ में लगी। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर टोल मैनेजर सागर जसपाल वहां पहुंचे तो कार सवार ने उन पर भी पिस्तौल तान दी। इसके बाद धमकी देते हुए कार सवार वापस लौट गए।
विज्ञापन

कोट्स
कार चालक द्वारा टोल चार्ज ना देने को लेकर बहसबाजी हुई थी। इस विवाद में कार चालक ने अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जो लाइन बूथ पर लगी। गोली का खोल लाइन से मिला है। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सागर जसपाल लोगानी, टोल मैनेजर, खुईयां मलकाना, डबवाली।
कोट्स
पुलिस ने टोल प्लाजा के प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, सदर डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed