फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab Police arrested two youths

पंजाब पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police arrested two youths
सिरसा। मोहाली पुलिस ने सिरसा में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ के पता लगाया कि दो और युवा उनके संगठन से जुड़े हुए हैं। इसके पश्चात पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने सिरसा में कार्रवाई कर गांव फतेहपुरिया और घुक्कांवाली से 2 युवाओं को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम इन दोनों युवकों को गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन

मोहाली पुलिस की स्पेशल टीम सोमवार को सिरसा पहुंची। इसके पश्चात इन्होंने गांव फतेहपुरिया निवासी विशाल व घुक्कांवाली निवासी हरमनदीप उर्फ हैरी को काबू किया। इन दोनों के पास बरेटा कंपनी की 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई। पुलिस इनको गिरफ्तार करके मोहाली लेकर गई है। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को गिरफ्तार किए गए सिरसा निवासी जेम्स दीप उर्फ जिम्मी से पूछताछ में इनका नाम पता चला। इन दोनों के संपर्क भी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बैठे गैंगस्टर से थे। सूत्र बताते हैं कि मोहाली पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सिरसा जिला के करीब 22 युवक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हैं। वे उनके निर्देश पर काम कर रहे हैं। पंजाब पुलिस इनकी लोकेशन और ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके लिए पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस से सहयोग मांगा है। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed