{"_id":"6483604348404c536901d94b","slug":"punjab-governments-obstinacy-on-syl-canal-continues-only-the-supreme-court-will-decide-gajendra-shekhawat-sirsa-news-c-21-hsr1034-153672-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल नहर पर पंजाब सरकार की हठधर्मिता जारी, फैसला सर्वोच्च न्यायालय ही करेगा : गजेंद्र शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल नहर पर पंजाब सरकार की हठधर्मिता जारी, फैसला सर्वोच्च न्यायालय ही करेगा : गजेंद्र शेखावत
Fri, 09 Jun 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
सिरसा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एसवाईएल का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए उस पर वह ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे। मगर हरियाणा और पंजाब के बीच सचिव स्तर पर और मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत हुई है। पंजाब सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है। इस बारे में अदालत को अवगत करवा दिया गया है। अब जो फैसला करना है, वह सर्वोच्च न्यायालय को ही करना है।
गजेंद्र सिंह शेखावत सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। महिला पहलवानों के विवाद पर उन्होंने कहा कि सरकार इस संवेदनशील मामले को लेकर गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर महिला पहलवानों से अलग-अलग बात कर चुके हैं, खेल में राजनीति के कारण ही इस प्रकार के संकट पैदा होते हैं। इस संवेदनशील मामले को निपटाया जाएगा। पुलिस अपनी जांच कर रही है। यमुना और घग्घर नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यमुना नदी गंगा की सहायक नदी है। यमुना पर एशिया का सबसे बड़ा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा और पानी को शुद्ध करके रिफाइनरी या कृषि उपयोग में लाया जाएगा। इस पर प्रक्रिया चल रही है।
आम आदमी पार्टी के तीन-चार मंत्री अभी लाइन में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब अदालत ने सतेंद्र जैन को जमानत ही नहीं दी तो उन्होंने ईडी और सीबीआई पर आरोप लगाया। मनीष सिसोदिया वाले केस में भी यही आरोप लगाए। अभी तो उनके तीन-चार मंत्री और भी जेल जाने की लाइन में हैं। बीजेपी और जेजेपी गठबंधन को लेकर हो रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और बड़ी होकर भी छोटी पार्टी से समझौता किया है, भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री डाॅ. पवन सैनी, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, सिरसा जिला प्रभारी अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद कंबोज, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।