फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pump operators end 24 hours strike in 14 hours

24 घंटे की हड़ताल पंप संचालकों ने 14 घंटे में ही की खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pump operators end 24 hours strike in 14 hours
चौटाला रोड पर बंद पड़ा पेट्रोल पंप। - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक सोमवार सुबह छह बजे से हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पंप पर कोई वाहन ना आए इसके लिए संचालकों ने बैरिकेड लगा हड़ताल के बैनर लटका रखे थे। वहीं जिले के रिलायंस पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे के बाद आमजन के लिए खुल गए। पंप पर लोग तेल भरवाते हुए नजर आए। हालांकि पंप संचालकों ने हड़ताल के पूर्व ही लोगों से तेल भरवाने को लेकर अपील की थी। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने तय समय से करीब 8 घंटे पहले ही हड़ताल को खत्म कर दिया। पंप संचालकों ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन

पंप संचालकों का कहना है कि यह हड़ताल उन्होंने नकली डीजल की ब्रिकी पर रोक लगाने, तेल कंपनियों द्वारा डीलरों पर एक्साइज ड्यूटी व वैट टैक्स की गलत तरीके से थोपी गई घटनी की भरपाई करने, हरियाणा में वेट रेट घटाकर डीजल के रेट पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर तथा चंडीगढ़ के बराबर करने समेत अनेक मांगों को लेकर की थी इसके अलावा पिछले चार साल से बकाया डीलर कमीशन भी तुरंत दिए जाने की मांग थी।
विज्ञापन

रानियां। हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर रानियां शहर में पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के पोस्टर लगाए हुए थे। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहन चालक तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर खड़े थे, लेकिन कर्मियों ने हड़ताल होने की बात कहकर तेल डालने से इनकार कर दिया। पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली में रहा हड़ताल का मिलाजुला असर
डबवाली। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर ऐसोसिएशन एवं सिरसा पेट्रोलियम डीलर ऐसोसिएशन ने सोमवार को डबवाली ब्लॉक के सभी पेट्रोल पंपों पर भी हड़ताल रही। डबवाली शहर के चौटाला रोड, सिरसा रोड व मलोट रोड पर स्थित आईओसी व बीपी के पेट्रोल पंप बंद रहे। लगभग सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी सभी मशीनों पर ताला लटकाकर एक तरफ एक बैनर लगा दिया। हालांकि डबवाली में इस हड़ताल का मिलाजुला असर रहा, क्योंकि निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र के पेट्रोल पंप खुले रहे और लोगों ने अपने वाहनों में वहां से तेल भरवाया।

ेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए गाड़ी चालक पंप पर कर्मी को देखते हुए।

ेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए गाड़ी चालक पंप पर कर्मी को देखते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed