फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pulse polio campaign start

Sirsa News: 1.49 लाख बच्चों को दवा पिलाने का पल्स पोलियो अभियान शुरू

Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
pulse polio campaign start
धर्मशाला में बूथ पर बच्चे को पोलियो की बूंद पिलाते हुए स्वास्थ्य कर्मी
- 761 बूथ, 33 ट्रांजिट पॉइंट बनाए गए, 162 मोबाइल टीमें रहेंगी तैनात
विज्ञापन

- सिविल सर्जन ने पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालने के बाद रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुरू कर दिया गया। घर-घर जाकर एएनएम ने पांच साल से छोटे बच्चों को पोलियो को दो बूंद पिलाई ताकि पोलियो अभियान को कामयाब बनाया जा सके।
सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सिरसा जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए 761 पोलियो बूथ, 33 ट्रांजिट टीमें तथा 162 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। अभियान के दौरान जिले के 1,49,203 पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. पवन ने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी एवं संचालन के लिए पूरे जिले में 144 सुपरवाइजर तथा 3,276 बूथ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की बस्तियों तथा हाई-रिस्क क्षेत्रों, जैसे ईंट-भट्ठों और घुमंतू परिवारों पर विशेष ध्यान दें ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के दौरान पोलियोरोधी खुराक अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।
कालांवाली में आठ बूथों पर पिलाई गई खुराक
फोटो -- 36
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कालांवाली में आठ बूथों पर बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गईं। कालांवाली के एमओ डॉ. रवि कुमार ने बताया कि शहर में बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल भवन, श्री शिवबाड़ी, डीएन कॉलेज, गुरुद्वारा कलंगीधर साहिब, खुह वाला बाजार में स्थित श्री शिव मंदिर, महाजन धर्मशाला में बूथ स्थापित किए गए।

महाजन धर्मशाला में स्टाफ नर्स रमणदीप कौर व आशा कार्यकर्ता रानी देवी, उषा व आशा रानी के नेतृत्व में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कालांवाली सीएचसी के अंतर्गत कालांवाली शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 56 बूथों पर करीब 9698 बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाने का लक्ष्य तय किया है।
इसके अलावा, सभी कर्मचारियों को हिदायतें दी गई हैं कि वे अपने स्लम एरिया व हाई रिस्क एरिया पर अधिक ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा न छूटे। विभाग की ओर से बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया गया।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कालांवाली सीएचसी के अंतर्गत 56 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा, तीन मोबाइल टीमें व तीन ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं जो दो दिन घरों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed