{"_id":"6b0085f027885595d30de2ad","slug":"pulse-polio-campaign-start-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168847-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 1.25 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 1.25 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
Fri, 20 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल से प्लस पोलियों रैली को हरी झंडी दिखाते हुए सीएमओ डॉ. पवन कुमार व अन
- फोटो : 1
फोटो : 36 -
जिलेभर में बनाए गए 730 बूथ, 127 ईंट-भट्ठों और 194 हाई रिस्क क्षेत्रों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ शुक्रवार को पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने नागरिक अस्पताल परिसर से पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 1,25,632 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए जिलेभर में 730 स्थायी टीकाकरण बूथ स्थापित किए गए हैं।
सफर कर रहे या दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए 160 मोबाइल टीमें और 25 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। पूरे अभियान की निगरानी और सफल संचालन के लिए 137 सुपरवाइजर तथा 2,964 वैक्सीनेटर व बूथ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
डॉ. पवन कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। शुभारंभ के अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रॉकी बांसल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विशेष निगरानी क्षेत्र
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को झुग्गी-बस्तियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं। घुमंतू आबादी और निर्माणाधीन स्थलों पर भी टीमों की विशेष निगरानी रहेगी। विभाग द्वारा जिले में ऐसे 194 हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान की गई है। इन क्षेत्रों में टीमों की विशेष नजर रहेगी ताकि कोई बच्चा छूट न जाए।
प्रवासी बच्चों पर फोकस
प्रवासी मजदूरों के बच्चों को कवर करने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है। जिले के 127 ईंट-भट्ठों को भी इस अभियान के दायरे में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे। यह पहल सभी बच्चों तक टीकाकरण पहुंचाने में सहायक होगी।