फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pucca front continues on the highway, effigies of CM and Deputy CM burnt

हाइवे पर पक्का मोर्चा जारी, सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pucca front continues on the highway, effigies of CM and Deputy CM burnt
सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंकते हुए पक्का मोर्चा के किसान। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। भारतमाला नेशनल हाईवे को लेकर चौथे दिन शनिवार को अबूबशहर हाईवे पर पक्का मोर्चा जारी रहा है। मोर्चे पर दलाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रमेश दलाल पहुंचे और धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन

मोर्चे पर आंदोलनरत किसानों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए फगोड़िया ने कहा कि एक तरफ तो उपखंड अधिकारी एनएचआई व वीआरसी कंपनी के कर्मचारी धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों की मांग के अनुसार कार्य होने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खेतों में चार फुट चौड़ाई और चार फुट ऊंचाई के सिंचाई खाल बनाए जा रहे हैं। अंडरपास छोटे बनाए जा रहे हैं। जिसमें से खेती करने के साधन नहीं निकल सकते। इस पर आक्रोशित किसानों ने दोपहर बाद अलीकां गांव में पहुंचकर अंडरपास का निर्माण रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक रास्ते, खाल, भूमिगत पाइप लाइन, मकानों, पेड़ों का मुआवजा नहीं दिया जाता। जब तक तमाम अनियमितताएं दूर नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं किसान विरोध स्वरूप रविवार को सांसद सुनीता दुग्गल और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed