{"_id":"68dd5aba10e704eace0aab0b","slug":"public-participation-is-necessary-in-the-clean-india-campaign-adc-sirsa-news-c-128-1-sir1002-145264-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान में जनभागीदारी जरूरी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान में जनभागीदारी जरूरी : एडीसी
विज्ञापन
सिरसा।पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी को सम्मानित करते हुए एडीसी व अन्य। सूचना विभ
सिरसा। पंचायत भवन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान एडीसी ने कहा कि देश प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए सबको सामूहिक रूप से मिलकर काम करना होगा। सफाई के अलावा कूड़ा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया में भी अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी, तभी सही मायने में स्वच्छता पर कार्य पूर्ण होगा।
इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों की ओर से स्वच्छता से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और सफाई मित्र व पूर्व में स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि शहर स्वच्छ होगा तो हम सब स्वस्थ रहेंगे। सफाई जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
नगर परिषद ने घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की हुई। स्वच्छता में बेहतर कार्य तभी हो पाएगा जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी समझेगा। कार्यक्रम में द सिरसा स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत किया तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। स्वच्छता मिशन में जागरूकता के लिए रणजीत सिंह व नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर को भी सम्मानित किया गया व मुख्यातिथि द्वारा बेहतर सफाई कार्य के लिए अकबर, बिट्टू, अरुण, रितिक, सन्नी, अजय, सोनू, सुखविंद्र, विजय, संजय व बूटा सिंह सफाई कर्मचारियों को सफाई मित्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा, सुमन, उप निरीक्षक पवन कुमार, रवि आदि मौजूद रहे।