{"_id":"681fa092bbc3f5455e0d70ba","slug":"public-health-department-disconnected-15-illegal-water-connections-in-auto-market-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137643-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑटो मार्केट में जन स्वास्थ्य विभाग ने 15 अवैध जल कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑटो मार्केट में जन स्वास्थ्य विभाग ने 15 अवैध जल कनेक्शन काटे
Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शनिवार को ऑटो मार्केट में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने 15 सर्विस स्टेशनों पर अवैध रूप से हो रहे पानी के उपयोग पर शिकंजा कसते हुए उनके जल कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई जिला सलाहकार राकेश सोगलान के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम पिछले एक सप्ताह से ऑटो मार्केट क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर रही थी। जिन सर्विस स्टेशनों द्वारा बिना अनुमति पानी का दुरुपयोग किया जा रहा था, उन्हें पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बावजूद इसके दुकानदारों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आखिरकार शनिवार को विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 15 अवैध कनेक्शनों को काट दिया।
कार्रवाई के बाद विभाग ने सभी संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा बिना अनुमति के जल कनेक्शन जोड़े जाते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जिला सलाहकार राकेश सोगलान के साथ जल एवं स्वच्छता सहयोगी संगठन की टीम में राजेश, प्रेम, प्रदीप, हरिसिंह, सरला (बीआरसी), रघुबीर, चंद्रपाल, पवन, कुलवंत, संदीप, विपिन, महेश, राजू और बलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल संरक्षण को लेकर जारी है विशेष अभियान
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से ऑटो मार्केट में डोर टू डोर जांच कर दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
:::::::::::::::::::::::::::
विभागीय आदेशानुसार ऑटो मार्केट के 15 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। सभी को चेतावनी दी गई है कि दोबारा से कनेक्शन जोड़े गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य विभाग।