फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public decided the fate of leaders today

नेताओं की किस्मत पर जनता का फैसला आज

Wed, 15 Oct 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 15 Oct 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public decided the fate of leaders today

विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 15 अक्तूबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को सभी 898 मतदान केंद्रों पर सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) और पोलिंग किट देकर रवाना कर दिया है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में पड़ने वाली सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने पॉलिंग पार्टियों को ईवीएम सामान की किट सौंपी।

सुरक्षा की दृष्टि से सिरसा जिले की सीमाएं असामाजिक तत्वों और चुनाव में दुरुपयोग होनी वाली सामग्री के लिए पूरी तरह सील कर दी गई हैं।

सभी अंतरराज्यीय मार्गों पर पुलिस फोर्स के साथ नाकाबंदी की गई है।  उन्होंने बताया कि कालांवाली, रानियां व ऐलनाबाद की पोलिंग पार्टियों को स्थानीय महिला बहुतकनीकी संस्थान सिरसा,
विज्ञापन


 डबवाली की पोलिंग पार्टियों को डबवाली में और सिरसा की पोलिंग पार्टियों को पोलिंग किट व मशीनें स्थानीय सीएम के कॉलेज के ऑडीटोरियम में बांटी गईं। सुरक्षा व्यवस्था के  पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस से देनी होगी सूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर्स/सुपरवाइजर को विभिन्न प्रकार की घटनाओं की रिपोर्ट एसएमएस के जरिए देनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घंटे की रिर्पेाट सभी सेक्टर ऑफिसर/सुपरवाइजर रिपोर्ट भी देंगे। डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न राज्यों से आने वाले सभी मार्गों को सील कर वाहनों की सर्विलेंस टीमों द्वारा जांच की जा रही है।

नाकों पर रहेगी चौकसी
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नाकों पर कार्यरत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नाके से कोई भी शरारती तत्व, शराब व चुनाव में दुरुपयोग होने वाली किसी भी प्रकार की सामग्री जिला की सीमा में प्रवेश न कर पाए।


उन्होंने बताया कि चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्कवायड पेट्रोलिंग पार्टियों को जिम्मेवारी दी गई है। टोल फ्री नंबर 1800-180-1190 पर चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed