फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protests continue over canal water shortages

Sirsa News: नहरी पानी की किल्लत को लेकर धरना जारी

Mon, 22 Sep 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Protests continue over canal water shortages
डबवाली। चौटाला माइनर पर धरने पर बैठे किसान। संवाद
डबवाली। चौटाला माइनर के अंतिम छोर पर नहरी पानी की किल्लत को लेकर किसानों का धरना लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर आम आदमी पार्टी की नेता सरोज मानव ने पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

किसानों के हाईवे जाम की घोषणा करने के बाद चौटाला चौकी इंचार्ज आनंद बेनीवाल, सीआईडी डबवाली टीम, और संबंधित विभाग के अधिकारी किसानों से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक चली वार्ता की। इस दौरान किसानों ने अपनी 10 मुख्य मांगें उनके समक्ष रखीं। इनमें नहर से जुड़े एसडीओ ,जेई और बेलदार के तबादले की प्रमुख मांग भी शामिल थी। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने असमर्थता जताई, जिससे किसानों की नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि पीछे के वाटर बॉक्स (मोगों) को बंद करके नहर के टेल पर पानी दिखाने की कोशिश की गई। जब कार्यकारी अधिकारी किसानों के साथ टेल पर पहुंचे, तो चार हिस्से पानी देखकर किसानों ने विरोध जताया।

इसके बाद टीम किसानों को लेकर पीछे के मोगे जांचने गई। टीम लौटते ही नहर में पानी फिर आधा हो गया। इसी बात को लेकर किसानों और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद भी अधिकारियों ने किसानों को मनाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। किसान अपनी इस मांग पर अड़े रहे कि पीने और सिंचाई के लिए स्थायी और पारदर्शी समाधान दिया जाए। वर्तमान एसडीओ और जेई व बेलदार को हटाया जाए।
इस दौरान दयाराम उलाणिया, सरोज मानव , सुभाष सुथार, नीरज सहारण, गणेशीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed