{"_id":"6a873bdf709bad45cf04c263","slug":"protested-against-notice-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163560-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संपत्ति कर नोटिसों से चौहान नगरवासियों में रोष, रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संपत्ति कर नोटिसों से चौहान नगरवासियों में रोष, रद्द करने की मांग
Thu, 20 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 22
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। वार्ड 20 स्थित चौहान नगर में हजारों रुपये के बकाया संपत्ति कर नोटिस मिलने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर नोटिस रद्द करने और गरीब परिवारों को राहत देने की मांग की है।
यूथ ट्रस्ट के प्रधान भारत नाहर ने बताया कि चौहान नगर 30 वर्षों से बसा है, जहां अधिकांश परिवार दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। सीमित आमदनी के बावजूद, नगर परिषद ने मकानों पर विकास शुल्क और संपत्ति कर के नोटिस जारी किए हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि चौहान नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जैसे कच्ची गलियां, सीवरेज और पेयजल की कमी। ऐसे में गरीब परिवारों पर भारी कर का बोझ डालना अनुचित है। नाहर ने चेतावनी दी कि नोटिस वापस न होने पर क्षेत्रवासी नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।