{"_id":"58a34fbc4f1c1b4f54d85cf3","slug":"protest-protest-in-sirsa-roadways-workers-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड चालक की बहाली को लेकर डिपो बंद, रोकीं बसें, एक घंटा यात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्पेंड चालक की बहाली को लेकर डिपो बंद, रोकीं बसें, एक घंटा यात्री फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी के साथ कथित दुर्व्यवहार करने पर सस्पेंड किए गए बस चालक की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रोष स्वरूप उन्होंने डिपो भी बंद कर दिया, जिसके बाद पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारी कुछ शांत हुए। कर्मचारियों ने कहा अगर चालक को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा, साथ ही सभी डिपो बंद करने की चेतावनी भी दी है। गेट बंद करने से काफी देर तक यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
रोडवेज चालक को बहाल करवाने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने तय समय के अनुसार सुबह 10 बजे रोडवेज डिपो को बंद कर दिया। डिपो बंद करने की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारी वर्कशॉप से नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड के गेट पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने आने-जाने वाली बसों को भी बंद कर दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को दोबारा रिमाइंडर भेजने, मंत्री से बातचीत कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदर्शन कर रहे रोडवेज तालमेल कमेटी की ओर से रामकुमार चुरनियां, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मदन लाल खोथ, सुरजीत अरोड़, इंटक नेता भूप सिंह चक्कां, लक्ष्मणदास, रामानंद सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विभाग द्वारा जींद में एक महिला से दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद चालक पृथ्वी को सस्पेंड कर दिया था, जबकि मामले में चालक की कोई गलती नहीं थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एक सप्ताह पूर्व रोडवेज महाप्रबंधक को दो नोटिस दिए गए, जिनका कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि विभाग और मंत्री द्वारा इस ओर कोई गौर नहीं किए जाने के विरोध में कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को 10 से 11 बजे तक एक घंटे डिपो बंद करने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के अनुसार सुबह 10 बजे कर्मचारी एकत्रित होकर बस स्टैंड के गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।
डिपो बंद होने की सूचना पर सिटी एसएचओ अपनी टीम के साथ पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में रिमाइंडर भेजकर और मंत्री से बात कर समाधान करवा लिया जाएगा, जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने कहा कि बिना जांच के किसी कर्मचारी को सस्पेंड किया जाना अन्याय है। उन्होंने बताया कि जीएम ने भरोसा दिलाया है, लेकिन फिर भी न्याय नहीं मिला तो एक-दो नहीं, बल्कि पांच डिपो बंद कर दिए जाएंगे। करीब एक घंटे तक रोडवेज में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।