फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest,civic issuse,farmer,sirsa news

किसान आंदोलन के 100वें दिवस पर काले झंडों के साथ निकाली बाइक रैली

Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
protest,civic issuse,farmer,sirsa news
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर शनिवार को विभिन्न जिलों में किसानों ने काली पट्टियां लगाकर बाइक रैली निकाली। इसी कड़ी में सिरसा में भी बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरनास्थल पर किसानों ने हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा की अध्यक्षता में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर काली पट्टियां लगाकर विरोध जताया गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में जहां-जहां किसान मोर्चा लगा हुआ हैं, वहां किसानों ने आज विरोध स्वरूप अपने बाजूओं पर काली पट्टियां बांधी और केंद्र सरकार से तीनों कानूनों को तुरंत रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों के समर्थन में कस्बा व गांवों में भी लोगों ने अपने-अपने घरों की छतों पर काले झंडे लगाकर अनूठे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से महिलाएं भी पहुंचेंगी और खास बात यह भी कि इस कार्यक्रम में महिलाएं ही मंच का संचालन करेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इन तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है। जब तक ये कानून वापस नहीं होते, तब तक प्रदेश में भाजपा नेताओं के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां में भी किसानों ने निकाली रैली
कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रही लड़ाई 100वें दिन में प्रवेश कर गई है। रानियां की अनाज मंडी से सैकड़ों किसानों ने एकत्रित होकर काले झंडे लगाकर सैकड़ों बाइक पर सवार होकर पूरे शहर में रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व किसान नेताओं हैप्पी रानियां, जिंदा नानुआना, राजेश मलिक, कीरत रानियां, बिल्ला अभोली, मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र फिरोजाबाद, संदीप सेनपाल, जितेंद्र नानुआना, सुमित, ईश्वर ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता पर पड़ी हुई है। उन्हें किसानों के हित की कोई चिंता नहीं है केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों एवं पूंजीपतियों के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन 100वें दिन में प्रवेश कर गया है फिर भी केंद्र सरकार सुध नहीं ले रही है।किसानों ने एकत्रित होकर रानियां की अनाज मंडी में बाइक रैली का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरे शहर में भ्रमण करते हुए सिरसा के स्टेडियम में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed