फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Protest at BEO office for seven hours, sloganeering by gatebandi

बीईओ कार्यालय पर सात घंटे तक प्रदर्शन, गेटबंदी कर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Protest at BEO office for seven hours, sloganeering by gatebandi
ओढां के बीईओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
ओढां। नौजवान भारत सभा के बैनर तले क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने मांगों को लेकर ओढां बीईओ कार्यालय का घेराव कर गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान बीईओ या अन्य किसी कर्मचारी भी को देर शाम तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा के सदस्यों ने 17 मई को गांव चोरमार में सरकारी स्कूल के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए ये चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे बीईओ कार्यालय का घेराव करेंगे। मंगलवार को बीईओ कार्यालय के घेराव को लेकर आसपास के गांवों के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सुबह ही कार्यालय पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर दिया और सड़क पर धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक जिला शिक्षा अधिकारी उनके बीच में आकर मांग पत्र लेते हुए आश्वासन नहीं देते तब तक वे यहां से नहीं उठेेंगे।
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा से वकील सिंह, कुलविंदर सिंह, पावेल सिंह सहित अन्य ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाकर विद्यार्थियों से फीस वसूली जा रही है, जोकि मौलिक शिक्षा अधिकार का उल्लंघन है। विद्यार्थियों को समय पर किताबें तक नहीं मिल रहीं। उनका कहना था कि गांव चोरमार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभाग ने वर्ष 2018 में 12 कमरों को कंडम घोषित कर दिया था। स्कूल के करीब सवा 200 विद्यार्थियों के लिए महज 4 कमरे हैं। जिसके चलते विद्यार्थी भीषण गर्मी में शेड के नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर बैठे लोगों की कुछ मांगे हैं। हमने उन्हें पहले ही मांग पत्र देने के लिए कहा था। डीईओ से फोन पर बात करवा दी गई है, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हमें मांग पत्र सौंप दिया है। जो भी मांगे हैं वे उच्चाधिकारियों तक भेज दी जाएंगी। - सहीराम चाहर, बीईओ ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed