{"_id":"680d1de41d4b8bd8820d80f0","slug":"protest-against-pahalgam-terror-attack-goldsmith-society-and-mobile-market-association-kept-shops-closed-sirsa-news-c-128-1-slko1008-136926-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्वर्णकार समाज और मोबाइल मार्केट एसोसिएशन ने दुकानें रखीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्वर्णकार समाज और मोबाइल मार्केट एसोसिएशन ने दुकानें रखीं बंद
Sat, 26 Apr 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाजार में प्रदर्शन करते हुए मोबाइल यूनियन के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिरसा में विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को स्वर्णकार एसोसिएशन ने जिलेभर में अपनी दुकानों को बंद कर दिया और पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना विरोध व्यक्त किया। शादियों के सीजन में भी स्वर्णकारों ने प्रतिष्ठान बंद रखे और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मोबाइल मार्केट एसोसिएशन के दुकानदार भी सड़कों पर उतर आए। हाथों में बैनर लेकर उन्होंने सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। यूनियन के प्रधान विमल स्वामी ने कहा कि यह घटना देशवासियों के लिए अत्यंत दुखद है और आतंकवादियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उपप्रधान पवन स्वामी ने इसे हिंदुत्व पर हमला बताते हुए आतंकियों को सजा देने की अपील की।
स्वर्णकार समाज के तहसील प्रधान लीलाधर सोनी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई कर आतंकवादियों को कड़ा संदेश दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को सख्त सजा देने की योजना तैयार की है, जिससे आतंकियों में डर का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
इस विरोध प्रदर्शन में स्वर्णकार समाज के प्रमुख सदस्य और कई व्यापारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और सरकार से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई।