फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prosperous business... Temporary parking will be built on the empty land of the government school

Sirsa News: खुशहाल व्यापार...सरकारी स्कूल की खाली धरा पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

Wed, 24 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Prosperous business... Temporary parking will be built on the empty land of the government school
सरकारी स्कूल की जमीन जहां पार्किंग प्रस्तावित है। 
सिरसा। शहर के मुख्य बाजारों में लंबे समय से बनी पार्किंग की गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। रोड़ी बाजार, मोहनता मार्केट, रानियां बाजार समेत अन्य बाजारों में बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम से आमजन को निजात दिलाने के लिए सरकारी स्कूल की खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इन बाजारों में करीब 2 हजार दुकानें हैं और 10 हजार से ज्यादा लोग रोजगार से जुड़े हैं। इस प्रस्ताव को उच्च स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है और अब इसके क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों ने इस योजना का एस्टीमेट और प्लानिंग तैयार कर ली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर करीब 40 लाख रुपये की लागत से बेहतरीन पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था के तहत करीब 150 दोपहिया और 80 चौपहिया (कुल 230 से अधिक) वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की क्षमता होगी। वर्तमान में बाजार में पार्किंग स्पेस न होने के कारण वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है। नई व्यवस्था से न केवल बाजार सुचारू होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed