फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Proposal for naming of 4 colonies passed as legal

Sirsa News: वैध हुई 4 कालोनियों के नामकरण का प्रस्ताव पारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Proposal for naming of 4 colonies passed as legal
रानियां। नगर पालिका की आम बैठक वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय में बुलाई गई। चेयरमैन मनोज सचदेवा की गैरहाजिरी में हुई बैठक से चेयरमैन समर्थित कुछ पार्षदों ने भी दूरी बनाए रखी। इन पार्षदों ने अपना एतराज भी जताया और चेयरमैन के आने तक बैठक को स्थगित करने की मांग रखी। बैठक में चार माह पहले वैध हुई कालोनियों के नामकरण किए जाने को प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

इसमें यह सर्वसम्मति से बठला कालोनी क्षेत्र को श्री राम कालोनी, सूर्या अस्पताल के समीप वाले क्षेत्र का नाम गुरु गोबिंद सिंह नगर, बालासर रोड वाले क्षेत्र का नाम शहीद भगत सिंह नगर व श्याम कालोनी का नाम श्री श्याम कालोनी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव पर चेयरमैन समर्थित पार्षदों ने हस्ताक्षर करने से मना करते हुए कहा कि वह चेयरमैन के आने के बाद ही सलाह मशविरा करके ही हस्ताक्षर करेंगे। वहीं, जानकारी में आया है कि चेयरमैन कहीं बाहर हैं। इसी कारण वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में यह बैठक रखी गई थी।
विज्ञापन





29 जनवरी को चेयरमैन ने बुलाई थी बैठक
वाइस चेयरमैन की ओर से बुलाई गई आम बैठक शहर में चर्चा का विषय बन गई है। बीती 29 जनवरी को चेयरमैन मनोज सचदेवा ने पार्षदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए थे। बैठक को अभी एक महीना पूरा नहीं है, इस बीच वाइस चेयरमैन ने बैठक बुला ली। नगर पालिका के सचिव आशीष स्वामी की ओर से बैठक की सूचना संबंधी सर्कुलर 20 फरवरी को जारी किया गया है। वहीं, चेयरमैन ने ऐसा लिखित में कुछ भी नहीं दिया है कि वह किसी छुट्टी पर हैं या बाहर गए हैं। अब लोगों में इस विषय को लेकर ज्यादा चर्चा है कि इतनी जल्दबाजी में मीटिंग क्यों बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन







------------------------------------------------
नगर पलिका में कार्यालय में वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक हुई थी। बैठक में वैध हुई कालोनियों के नामकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक की सूचना सभी पार्षदों को एक सप्ताह पहले दे दी गई थी।

आशीष स्वामी, नगरपालिका सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed