फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Property tax portal becomes a problem, employees reverting files after two months

Sirsa News: प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल बना परेशानी, दो महीने बाद फाइल रिवर्ट कर रहे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Property tax portal becomes a problem, employees reverting files after two months
सिरसा। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत की छूट दी हुई है। इससे आमजन प्रॉपर्टी टैक्स भरे और नगर परिषद के खजाने में पैसा आए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल के कारण लोग क्स नहीं भर पा रहे हैं। आलम यह है कि नई आईडी बनवाने वाले लोगों की फाइलों को दो माह के बाद रिवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय खुलने पर नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने वाले लोगों को जवाब देते हुए नगर परिषद के कर्मचारी नजर आए। लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। एमई अनिल मोहिल की माने तो उनके पास अभी तीन से चार दिनों की फाइल ही लंबित हैं। दो माह से फाइल क्यों अटकी हुई है, इस बारे में टैक्स ब्रांच के कर्मचारी ही बता सकते हैं। इस पर लोग खफा हो गए और अलग-अलग आरोप लगाते नजर आए।
विज्ञापन


दो दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को नगर परिषद में बड़ी संख्या में लोग हाऊस टैक्स भरने के लिए पहुंचे। नगर परिषद में 200 से 250 लोग टैक्स भरने के लिए पहुंचें और छूट का लाभ लिया। 31 दिसंबर प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का अंतिम दिन होने के कारण प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। विभाग भी इन लोगों के लिए विशेष व्यवस्था बनाने की प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------

तीन नवंबर को प्रॉपर्टी आईडी की पार्ट आईडी बनाने की फाइल लगाई थी। दो महीने बीत जाने के बाद जब नगर परिषद कार्यालय आया तो पता चला कि फाइल रिवर्ट कर दी गई। अब अधिकारी और कर्मचारी कह रहे हैं कि फाइल अपने स्तर पर प्रोसेस करें। मैं नगर परिषद के चक्कर काटकर परेशान हो गया हूं।
- सुरेंद्र सिंगला, अग्रसेन कॉलोनी सिरसा।


------------------------------

नगर परिषद में 11 नवंबर को प्रॉपर्टी आईडी की पार्ट आईडी बनाने की फाइल लगाई थी। डेढ़ महीने बाद मंगलवार को कार्यालय आया तो मुझे बताया कि आपकी फाइल रिवर्ट हो गई है। इतने दिनों बाद दोबारा फाइल का इन्हें जवाब दो और फिर फाइल करवाने के लिए चक्कर काटो। कर्मचारी और अधिकारी जानबूझ कर परेशान कर रहे हैं।
-सुरेश शर्मा, नाहरिया बाजार।

---------------------------------
तीन महीने पहले नगर परिषद में फाइल लगवाई थी। तीन महीने बीत जाने के बाद मंगलवार को पता चला कि फाइल रिवर्ट हो गई है। पहले ही बहुत मुश्किल से फाइल का काम और कागजात पूरे किए थे। फाइल में अगर कोई कमी थी तो दो दिन में ही बता देते, अब तीन महीने बाद कमी निकालकर तंग किया जा रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों को ओर से जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।
-- राकेश कुमार जैन, नाहरिया बाजार सिरसा।


----------------------------
मेरे पास तीन दिनों की फाइल ही लंबित हैं। जिनका निपटान किया जा रहा है। लोगों की फाइलों को दो महीने कैसे लग रहे हैं, इसकी जानकारी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के कर्मचारी और अधिकारी ही बता सकते हैं। -अनिल मोहिल, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed