फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Promoted students will have to take exams for previous classes

प्रमोट हुए विद्यार्थियों को पिछली कक्षाओं की देनी होगी परीक्षा

Sat, 26 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Promoted students will have to take exams for previous classes
Promoted students will have to take exams for previous classes - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में स्नातक के द्वितीय व चौथे सेमेस्टर के छात्र अब परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। हालांकि विश्वविद्यालय ने पहले इन विद्यार्थियों को प्रोविजनल तौर पर अगली कक्षाओं में प्रमोट किया हुआ है, लेकिन अब विश्वविद्यालय स्नातक के द्वितीय व चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा लेने का फैसला किया है और इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में अब अगली कक्षाओं में प्रमोट हुए विद्यार्थियों को पिछली कक्षाओं की परीक्षाएं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीडीएलयू के अधीन कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर व द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही है। विश्वविद्यालय ने 30 सितंबर तक प्रायोगिक परीक्षाएं करवाने के निर्देश कॉलेजों को दिए थे, कुछ कॉलेजों ने सीडीएलयू से इसमें रिलेक्शन मांगी है। सीडीएलयू के सरकार के आदेश पर स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय और द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए डेटशीट भी तैयार की जा रही है। ये परीक्षाएं अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती है, क्योंकि स्नातक व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 6 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद दोनों कक्षाओं के ऑनलाइन विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय एक एजेंसी से अनुबंध करेगा, जो कि अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

बीएड की ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर माथापच्ची
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने एमएड की परीक्षाएं ऑफलाइन ही करवाने का फैसला लिया है। परंतु बीएड की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय अभी माथापच्ची कर रहा है कि परीक्षाएं ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन करवाई जाए या नहीं। क्योंकि बीएड में विद्यार्थी दूसरे जिले और दूसरे प्रदेश के होते हैं, ऐसे में ऑफलाइन पर उन्हें ट्रांसपोर्ट की दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। इसलिए अभी सीडीएलयू ने इस पर निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइकोर्ट में दायर करेंगे याचिका : करतार सिंह
आरटीआई व सोशल एक्टिविस्ट करतार सिंह ने बताया कि हायर एजुकेशन द्वारा बच्चों के अगली कक्षा में प्रमोट करने के बाद भी परीक्षाएं करवाई जाती है तो ये कानून उल्लघंन है। इसके विरोध में वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे, क्योंकि नोटिफिकेशन के बाद परीक्षाएं आयोजित करवाना तर्कहीन है।

कोट
स्नातक के द्वितीय व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करवाने पर मंथन किया जा रहा है। प्रायोगिक परीक्षाएं ली जा रही है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशों अनुसार फैसला लिया जाएगा।
-डॉ. सुरेंद्र कुंडू, उपपरीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed