फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Progressive farmer Jaswinder Singh honored

Sirsa News: प्रगतिशील किसान जसविंदर सिंह हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmer Jaswinder Singh honored
रानियां। जसविंदर सिंह को सम्मानित करते विशेषज्ञ व रानियां। जसविंदर सिंह को सम्मानित करते विशेषज
रानियां। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123 में पुण्यतिथि को किसान दिवस 2025 के रूप में मनाया गया। इसमें जिले के रानियां तहसील के छोटे से गांव भड़ोलियांवाली से युवा प्रगतिशील किसान जसविंदर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जसविंदर सिंह ने प्राकृतिक रूप से मशरूम (खुंब) उत्पादन में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉक्टर बीआर कांबोज, सह निदेशक (फॉर्म परामर्श सेवा) डॉक्टर सुशील कुमार ढांडा व निदेशक विस्तार शिक्षा डॉक्टर बलवंत सिंह मण्डल ने जसविंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व गर्म शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कुलपति डॉक्टर बीआर कंबोज ने जसविंदर सिंह को कहा कि वे युवा किसानों के लिए एक रोल मॉडल बने हैं। उन्होंने जसविंदर सिंह को क्षेत्र के अन्य युवा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करने और ऑर्गेनिक तरीके से कम खर्चे में अधिक पैदावार लेने के टिप्स बताने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर खेती से जुड़े किसी भी कार्य या फसलों में सुधार संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सहयोग की जरूरत होने पर नी संकोच विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से संपर्क कर समस्या का तुरंत निदान पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर किसान मेले व संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता रहता है, जिसमें वे अन्य युवा किसानों को साथ लेकर कार्यक्रम में भाग ले और खेती कार्यों में सुधार की नई तकनीक व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जसविंदर सिंह के जिले में मशरूम की ऑर्गेनिक खेती में प्रथम स्थान पाने पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से मशरूम विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीप सिंह, सिरसा से मशरूम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीता राजपूत, खंड कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह, सरपंच गुरप्रीत सिंह, पंचायत सदस्यों सहित क्षेत्र की राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed