फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Procession and flag procession taken out for Ram Mandir Pran Pratistha ceremony

Sirsa News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकाली शोभा व ध्वज यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Procession and flag procession taken out for Ram Mandir Pran Pratistha ceremony
कालांवाली। अयोध्या में श्रीराम लला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को शोभा और ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शहर के दादू रोड, खुह वाला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, वाटर वर्क्स रोड, खोखा मार्किट, अनाज मंडी, पुराना थाना रोड, श्री स्वर्ण सुधा जैन महादेव नंदीशाला, पुराना थाना रोड, अनाज मंडी, पंजाब बस स्टैंड, रेलवे रोड, आर्य समाज रोड होती हुई वापस श्री दुर्गा मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर में यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में डेरा बाबा मंडाला, बाबा त्रिवेणी दास डेरे, तारूआना डेरे सहित कई संत ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बाजार में दुकानदारों के श्रद्धालुओं के लिए चाय, दूध, ब्रेड पकौड़े, बिस्कुट, लड्डू आदि की व्यवस्था की।
विज्ञापन


आज दुर्गा मंदिर में होगा भव्य समारोह
श्री राम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे रामायण पाठ के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद भगवान राम की प्रतिमा को दूध से नहलाकर नए वस्त्र पहनाए जाएंगे।मंदिर में हवन, सम्मान समारोह और भंडारे का आयोजन होगा। वहीं अयोध्या से होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इस दौरान भक्तों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह को लेकर सजा पूरा शहर

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर के सभी मंदिरों को बेहद आकर्षक व सुंदर ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, इंद्रा मार्केट सहित अनेक बाजारों में दुकानों को बिजली चलित लड़ियों से सजाया है। इसको लेकर अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भरपूर सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed