फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Process of construction of additional grain market accelerated, tender of 24 crores

Sirsa News: एडिशनल अनाज मंडी के निर्माण की प्रक्रिया तेज, 24 करोड़ का लगाया टेंडर

Tue, 23 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Process of construction of additional grain market accelerated, tender of 24 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर से बाहर एडिशनल अनाज मंडी के निर्माण के लिए अब मार्केटिंग बोर्ड ने प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड ने सब्जी मंडी और एडिशनल अनाज मंडी के आधे हिस्से को तैयार करने के लिए 24 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। करीब 32 एकड़ में निर्माण का काम किया जाएगा। मंडी में सड़कें, फर्श, शेड व अन्य मूलभूत सुविधा मुहिया करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शहर से बाहर चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र स्थित बाइपास रोड पर एडिशनल अनाज, सब्जी मंडी और लक्कड़मंडी को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड 56.63 एकड़ जमीन खरीद चुका है। इसमें 33.63 एकड़ में एडिशनल अनाज मंडी, 10.26 एकड़ में सब्जी मंडी और 7.71 एकड़ में लकड़ मंडी तैयार की जानी है। 5.04 एकड़ अभी रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन

मंडियों को तैयार करने के लिए दो फेज में कार्य किया जाना है। पहले फेज में 36 एकड़ में सब्जी मंडी और अनाज मंडी का कुछ हिस्सा तैयार होगा। दूसरे चरण में 20 एकड़ में निर्माण का काम करवाया जाएगा। बोर्ड की ओर से अभी 24 करोड़ का टेंडर लगाकर आवेदन मांगे गए हैं। 29 मई को खुलने के बाद संबंधित ठेकेदार को अलाट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एक बड़े शेड व बूथ का किया जाएगा निर्माण
नई एडिशनल अनाज मंडी में आढ़तियों के लिए 207 दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें खुली जगह और बड़े शेड होने से किसानों और आढ़तियों को लाभ मिलेगा। सब्जी मंडी में 17 बूथ और 100 दुकानें बनाई जाएंगी। लक्कड़ मंडी में 18 बड़े बूथ बनाए जाएंगे।

शहर में पहले ही 48 एकड़ में बनी है अनाज मंडी, फिर भी जगह कम

शहर के बीचों-बीच पहले ही अलग-अलग चार मंडियां 48 एकड़ में है। सीजन के दौरान यहां पर गेहूं व धान की आवक अधिक होने के कारण रोड पर ही किसानों को गेहूं व धान डालना पड़ता है। बारिश में शेड छोटे पड़ने के कारण किसानों की उपज भीग जाती है। अनाज मंडी के आसपास का क्षेत्र सीजन के दौरान पूरी तरह से बंद रहता है।




वर्जन
एडिशनल अनाज मंडी के निर्माण के लिए 24 करोड़ का टेंडर लगाया गया है। 29 को टेंडर खुलने के बाद ठेकेदार को अलाॅट किया जाएगा। पहले चरण में सब्जी मंडी और एडिशनल अनाज मंडी के आधे हिस्से का काम पूरा किया जाएगा । पहले चरण में 32 एकड़ का काम किया जाएगा। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण के लिए टेंडर लगाया जाएगा। --विजेंद्र शर्मा, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed