{"_id":"65de1671e167247cdb0bc5f8","slug":"problems-on-mini-bypass-open-manholes-inviting-accidents-sirsa-news-c-128-1-sir1003-115815-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मिनी बाइपास पर समस्याओं का आलम, खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मिनी बाइपास पर समस्याओं का आलम, खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के मिनी बाइपास पर खुले सीवरेज मैनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। बाइपास पर इन मैनहोल का लेवल भी सही नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा यहां सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। शिकायत के बाद भी समाधान न होने से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
शहरवासी साहिल प्रजापति, मदन लाल, विनोद कुमार सौलंकी, संजय कुमार व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन को टूटे हुए पांच दिन बीत चुके हैं। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई है। इसके बाद भी मैनहोल का ढक्कन नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मिनी बाइपास पर कई जगह सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए हैं। इनका लेवल भी सही नहीं है। इसके कारण हादसों को खतरा बना हुआ है। कई दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या को दुरुस्त किया जाए, ताकि कोई हादसा न हो सके।
लोगों की जुबानी
मिनी बाइपास खस्ताहाल में हैं। यहां सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। पिछले दिनों मिनी बाईपास पर पाइप डालने का कार्य किया गया था। इसको लेकर एक साइड से मिनी बाइपास को पूरा उखाड़ दिया गया। इसके बाद ठेकेदारों ने सही करने के नाम पर महज ही खानापूर्ति की। इसका खामियाजा ग्रामीणों व वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। - साहिल प्रजापति
विज्ञापन
मिनी बाइपास पर नगरपालिका द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। रोड की हालत भी खस्ता है। लाइट न होने के कारण मिनी बाइपास पर अंधेरा रहता है। बरसाती नाले की सफाई भी लंबे समय से नहीं हुई है। - पवन सांखला
मिनी बाइपास शहर को हनुमानगढ़ रोड से जोड़ती है। इस कारण भारी वाहनों का अवागमन रहता है। प्रशासन को इस पर नकेल कसनी चाहिए, तभी मिनी बाइपास को टूटने से बचाया जा सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, नगर पालिका और प्रशासन को गंभीरता दिखानी होगी और समस्या का जल्द समाधान करना होगा। - विजय अठवाल
मैनहोल का ढक्कन लगाने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। सड़क को दुरुस्त भी किया जाएगा। नगर पालिका के प्रधान से मेरी बात हुई है और जल्द ही सड़क को फिर बनाया जाएगा। तभी सभी समस्याओं का समाधान होगा। - रामरखा, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मिनी बाइपास को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कुछ समय लगेगा। - रामसिंह सौलंकी, नगर पालिका प्रधान