फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of waterlogging

Sirsa News: बारिश के बाद जलभराव से बढ़ा मच्छरों का खतरा

Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
problem of waterlogging
नगर परिषद शहर के प्रभावित क्षेत्रों में डालेगी दवा, फॉगिंग की तैयारियां शुरू कीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। बीमारियों की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
विभाग की टीमों की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां दवा का छिड़काव किया जाएगा ताकि मच्छरों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अपनी फॉगिंग मशीनों को दुरुस्त कर लिया है ताकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के साथ वार्ड अनुरूप फॉगिंग करवाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के बाद पैदा होने वाली परिस्थितियों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर पानी जमा है वहां विशेष रूप से एंटी लार्वा दवा डाली जाएगी। इसके साथ ही लोगों को भी अपने आसपास पानी जमा न होने देने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।
नगर परिषद ने भी शहर में फॉगिंग अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। परिषद की ओर से मच्छरों की रोकथाम के लिए दो बड़ी और दो छोटी फॉगिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
इसके माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों, गलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाएगी। बारिश के बाद जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने की आशंका अधिक रहती है। इससे मलेरिया, डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
नागरिकों से अपील
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें। कूलर, टंकियों, गमलों और अन्य स्थानों पर रुके पानी को समय-समय पर साफ करें ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। विभाग का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां पर पानी जमा हो वहां डीजल व अन्य विकल्प का प्रयोग करें। इसके साथ ही मलेरिया विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि वहां पर दवा का छिड़काव किया जा सके।


कोट्स
नगर परिषद के पास दो बड़ी और दो छोटी फॉगिंग मशीनें हैं। मशीनें प्रयोग में हैं। स्वास्थ्य विभाग से जैसे ही निर्देश मिलेंगे, फॉगिंग करवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। दवा की कोई कमी नहीं है। हर साल की तरह वार्ड के अनुरूप भी मानसून के साथ फॉगिंग करवाई जाएगी।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed