फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of lal dora property verification

Sirsa News: मालिकाना हक का इंतजार...लाल डोरे के दायरे में आधी प्राॅपर्टी का ही सत्यापन

Fri, 23 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
problem of lal dora property verification
सुनील बैनीवाल
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश में लाल डोरे की प्रॉपर्टी का सत्यापन कर मालिकाना हक देने की प्रक्रिया का एक साल का वक्त गुजर चुका है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में यह प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। इसकी गवाही 21 जनवरी को जारी हुई रिपोर्ट के आंकड़े देते हैं। रिपोर्ट में सिरसा में महज 6 प्रतिशत ही लाल डोरे की प्रॉपर्टी पर रहने वालों को मालिकाना हक मिला है। वहीं, अंबाला व महेंद्रगढ़ में स्थिति बेहद चिंताजनक है।
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पानीपत 37 प्रतिशत प्रॉपर्टी मालिकों को मालिकाना हक देकर पहले तो हिसार दूसरे स्थान पर है। वहीं, सिरसा 19वें स्थान पर आता है। प्रदेश में एक साल बीत जाने के बाद भी औसतन 25 प्रतिशत लोगों को भी मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। इसी को लेकर विशेष रूप से मंथन 21 जनवरी को हुई बैठक में किया गया है।
विज्ञापन

सिरसा में अब तक 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी का ही सत्यापन हो पाया है। ऐसा तब है, जब शहर के बड़े एरिया की प्रॉपर्टी लाल डोरे में आती है। कुछ लोगों ने पहले ही लाल डोरे की जमीन की रजिस्ट्री करवाई हुई है। इस डाटा को भी विभाग जमा कर रहा है। सरकार ने 20 सालों से लाल डोरे पर काबिज प्रॉपर्टी मालिकों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed