{"_id":"6a5faeffd6b70f0722034bb9","slug":"problem-of-drinking-water-in-ward-2-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161876-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वार्ड-2 में एक हफ्ते से सूखीं टोटियां, रात में वाटरवर्क्स पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वार्ड-2 में एक हफ्ते से सूखीं टोटियां, रात में वाटरवर्क्स पहुंचे लोग
Tue, 21 Jul 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
- पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, पार्षद बोलीं-अधिकारी कागज में दे रहे सप्लाई
फोटो: सरसा03- जलघर में अधिकारियों से बातचीत करती वार्ड की महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा । शहर के वार्ड नंबर-2 में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दर्जनों वार्डवासी पार्षद चंचल रानी के साथ चत्तरगढ़ पट्टी स्थित वाटरवर्क्स पहुंच गए और अधिकारियों से तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
वार्डवासियों का कहना था कि वार्ड के अंतिम हिस्से आनंद विहार में पिछले एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आया है जबकि अन्य क्षेत्रों चत्तरगढ़ पट्टी व प्रेम नगर में भी तीन-चार दिन से सप्लाई बंद है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग हर बार बिजली कटौती का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच रहा है जबकि समस्या लगातार बनी हुई है।
वार्ड पार्षद चंचल रानी ने कहा कि विभाग के अधिकारी मुख्य वाटरवर्क्स, बूस्टिंग स्टेशन और ट्यूबवेल से नियमित सप्लाई छोड़ने की बात कह रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि वार्ड के लोगों को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सप्लाई छोड़ी जा रही है तो आखिर पानी बीच रास्ते में कहां गायब हो रहा है।
विज्ञापन
चंचल रानी ने आरोप लगाया कि कोई भी अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण नहीं कर रहा। वाटरवर्क्स पहुंचे लोगों को जेई और एसडीओ ने मंगलवार रात ही पानी पहुंचाने का भरोसा दिया। इस पर वार्डवासियों ने कहा कि आज तो उनके पहुंचने के कारण पानी मिल जाएगा लेकिन अगले दिन फिर वही परेशानी शुरू हो जाएगी।
शोक के बीच भी पानी की जद्दोजहद वार्ड की महिलाओं ने बताया कि एक परिवार में हाल ही में महिला की मृत्यु हुई है लेकिन ऐसे समय में भी लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है।
पिछले वर्ष जुलाई में भी वार्ड को इसी तरह लंबे समय तक पेयजल संकट झेलना पड़ा था। उनका कहना है कि जब पानी आता भी है तो उसका कोई निश्चित समय नहीं होता। कई बार आधी रात को सप्लाई छोड़ी जाती है जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अश्वनी कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही थी। अब बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति भी सामान्य हो जाएगी।