फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Priyanka Gandhi road show in Sirsa: Started from Shri Shyam Baghi, Kumari Selja and Kiran Chaudhary present

सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो: कहा- हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है, आएगा बदलाव; थक चुके हैं लोग

Thu, 23 May 2024 10:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 May 2024 10:52 AM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आज अतिंम दिन है। इस कड़ी में सिरसा में श्याम बगीची के सामने से प्रियंका का रोड शो शुरू होकर बाजारों के बीच से होता हुआ सांगवान चौक पर जाकर संपन्न हुआ। सभी राजनीतिक पार्टियों ने आखिरी दिन ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi road show in Sirsa: Started from Shri Shyam Baghi, Kumari Selja and Kiran Chaudhary present
प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने के लिए वीरवार को प्रियंका गांधी रोड शो के लिए पहुंची। चुनाव प्रचार थम से कुछ घंटे पहले हुए इस रोड शो में कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह व रणदीप सिंह सुरजेवाला नहीं आए। लेकिन हौंसला बढ़ाने के लिए हुड्डा गुट से विधायक अमित सिहाग व उनके पिता डॉ. केवी सिंह पहुंचे। वहीं एसआरके गुट से किरण चौधरी विशेष रूप से कुमारी सैलजा को ताकत देने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है। पूरे देश भर में अंडर करंट है ,लोग थक गए है।  ऐसी राजनीतिक से, जो सता की  राजनीति के लिए  कुछ भी कर लेंगे। जनता को नकराने वाली राजनीतिक है। बेरोजगारी बहुत हो गई है, महंगाई चरम पर है। लोग थक चुके है। अब बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



40 मिनट का रहा रोड शो 
रोड शो को देखने के लिए सुबह आठ बजे से ही कार्यकर्ता डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, रानियां, फतेहाबाद सहित सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में पहुंचे। हाथों में पार्टी का झंडा थामे और पार्टी के रोड शो में जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता नजर आए। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद। कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे ही लगाए। इस दौरान कामरेड, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी रोड शो में पहुंचे।

बड़े-बड़े कट आउट सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका के लगाए हुए थे। तुम्हारे साथ है। ऐसे में हर जगह हर चौक पर फूलों की वर्षों कार्यकर्ताओं ने की और कार्यकर्ताओं का अभिवादन और सम्मान प्रियंका गांधी ने दिल से लिया। 40 मिनट के रोड शो  कांग्रेस पार्टी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed